पाकुड़: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत झारखंड समाजसेवी संगठन के तत्वावधान में गांधी चौक स्थित प्रखंड कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में युवा नेता अफीफ अमसल ने मुख्य रूप से भाग लिया. अफीफ अमसल ने सभी जॉन प्रभारी, पंचायत प्रभारी, और पंचायत अध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी मेहनत और उत्साह की सराहना की. उन्होंने कहा कि विशाल कार्यक्रम को देखते हुए पूर्व विधायक अकिल अख्तर की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा तक डटकर पूर्व विधायक के साथ ताल मिलाकर रहने के लिए प्रेरित किया. अफीफ ने “दूर तू दूर” कैंपेन के तहत जनसंपर्क अभियान चलाने का सुझाव दिया और बताया कि डोर-टू-डोर जाकर जनता की समस्याओं को सुनना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जीत के बाद बूथ स्तर पर जिला स्तरीय समिति को अपने क्षेत्र में काम में जुटाना होगा, ताकि चुनावी मैदान में मजबूती से उतर सकें और जनता की समस्याओं का समाधान कर सकें. इस बैठक में रफीक अहमद, मनीष राज चौबे, अहमादुल्लाह, अब्दुल रशीद मूसा, मंजूर आलम, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सादाकाश अली, कमरुज्जमल, कमरुद्दीन, समीर शेख, मौलाना खैरुल हक, बादशाह शेख, प्रिंस साहब सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
पाकुड़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

