Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 1 सितंबर से निजी हाथों में होगी शराब की खुदरा बिक्री
    झारखंड

    झारखंड में 1 सितंबर से निजी हाथों में होगी शराब की खुदरा बिक्री

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में 1 सितंबर 2025 से शराब की खुदरा बिक्री का जिम्मा निजी हाथों में चला जाएगा। राज्य सरकार ने “झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025” के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, 1 सितंबर से खुदरा शराब दुकानें निजी संचालकों द्वारा चलाई जाएंगी।

    लॉटरी से होगा दुकानों का आवंटन

    झारखंड शराब व्यापारी संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि आने वाले 45 दिनों में लॉटरी के जरिए नई दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इससे पहले दुकानों का रेवेन्यू और बिक्री लक्ष्य तय कर सूची तैयार की जाएगी। 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    Retail Liquor Sale In Jharkhand

    इस बीच क्यों बंद हैं शराब की दुकानें?

    फिलहाल खुदरा शराब की दुकानें झारखंड बिवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) द्वारा प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए चलाई जा रही हैं। लेकिन मैनपावर की कमी के कारण कई दुकानें बंद हैं। साथ ही स्टॉक मिलान, टेकओवर-हैंडओवर और वित्तीय प्रक्रिया की वजह से कुछ समय के लिए ऑर्डर भी रोके गए थे। अब कंपनियों को भुगतान हो चुका है और जल्द ही दुकानों में शराब की उपलब्धता बहाल होने की उम्मीद है।

    नई व्यवस्था से क्या होगा फायदा?

    फिलहाल राज्य में 1,453 दुकानें हैं, जो नई व्यवस्था में बढ़कर लगभग 1,600 हो जाएंगी। इससे न केवल राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि निजी संचालन से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलेगी। अब तक की मोनोपॉली खत्म होगी और मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।

    Also Read : ताबिश अंसारी म’र्डर केस का खुलासा, नशे का इंजेक्शन देकर की गई थी ह’त्या

    1 September liquor rule 1 सितंबर शराब नियम Jharkhand Beverage Corporation Jharkhand excise department Jharkhand government revenue Jharkhand liquor policy Jharkhand liquor sale Jharkhand news liquor market competition liquor sale system liquor shop lottery liquor shop privatization liquor stock Jharkhand liquor traders association retail liquor shops Subodh Kumar Jaiswal खुदरा शराब दुकानें झारखंड उत्पाद विभाग झारखंड न्यूज झारखंड बिवरेज कॉर्पोरेशन झारखंड शराब नीति झारखंड शराब बिक्री झारखंड सरकार राजस्व शराब दुकान निजीकरण शराब दुकान लॉटरी शराब बाजार प्रतिस्पर्धा शराब बिक्री व्यवस्था शराब व्यापारी संघ शराब स्टॉक झारखंड सुबोध कुमार जायसवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleताबिश अंसारी म’र्डर केस का खुलासा, नशे का इंजेक्शन देकर की गई थी ह’त्या
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.