Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शोध में खुलासा, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों को नहीं होता दोबारा संक्रमण
    जोहार ब्रेकिंग

    शोध में खुलासा, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों को नहीं होता दोबारा संक्रमण

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली: एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग कोरोना से उबर जाते हैं उन्हें दोबारा वायरस का संक्रमण नहीं होता है। इसका उदाहरण तीन लोग हैं जो वायरस से उबर चुके थे। वे अमेरिका के सीटल में एक मछली पकड़ने वाले पोत में रहे, जहां कोरोना का कहर बरपा लेकिन इसका उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

    यह निष्कर्ष एंटीबॉडी (सीरोलॉजिकल) के साथ-साथ वायरल डिटेक्शन (रिवर्स ट्रांसक्रिपटेस-पोलीमरेज चेन रिएक्शन, या आरटी-पीसीआर) परीक्षणों पर आधारित है, जो पोत के रवाना होने से पहले और उसके लौटने पर किए गए थे। समुद्र में 18 दिन बिताने के दौरान, चालक दल के 122 सदस्यों में से 104 एक ही स्रोत से वायरस की चपेट में आए।
    वाशिंगटन यूनिवर्सिटी (यूडब्ल्यू) के मेडिसिन क्लिनिकल वायरोलॉजी लेबोरेटरी के सहायक निदेशक और अध्ययन के लेखकों में से एक अलेक्जेंडर ग्रेनिंजर ने कहा, ‘इससे पता चलता है कि एंटीबॉडी को बेअसर करने और सार्स-कोव-2 से सुरक्षा के बीच कोई संबंध है। इसपर और ज्यादा शोध करने की आवश्यकता है। चूंकि एन नंबर (एंटीबॉडी वाले लोगों की संख्या) छोटा है।’

    अध्ययन शुक्रवार को प्रीप्रिंट सर्वर मेडरिक्स पर पोस्ट किया गया था और शोधकर्ता यूडब्ल्यू और सिएटल के फ्रेड हच कैंसर रिसर्च सेंटर से थे। निष्कर्ष महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये अभी तक की निकटतम पुष्टि करते हैं कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करके महामारी को रोका जा सकता है। इससे एक जटिल सवाल का जबाव मिलने में मदद मिल सकती है कि क्या रोग से बचने के लिए एंटीबॉडीज पर्याप्त हैं।

    इस तरह के डाटा को प्राप्त करना आमतौर पर चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि वैज्ञानिक नैतिकता उन्हें एंटीबॉडी के कारण किसी संकमण को रोकने की जांच करने से रोकता है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में कहा, ‘कुल 104 व्यक्तियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। केवल क्रू के तीन सदस्य सीरोपॉजिटिव पाए गए और उनके शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद थीं। इन तीनों ही क्रू सदस्यों में वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए।’

    coronavirus coronavirus cases covid 19 Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव में दांव पर तेजस्वी का भविष्य, जीते तो ‘ताज’ पर हारे तो….
    Next Article भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 55078 नए मामले सामने आए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.