Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेरा का फरमान, 15 अक्टूबर तक प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट जमा करें बिल्डर
    झारखंड

    रेरा का फरमान, 15 अक्टूबर तक प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट जमा करें बिल्डर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी (रेरा) बिल्डर्स को किसी भी हाल में राहत देने के मूड में नहीं है. इसी के तहत बिल्डरों पर कार्रवाई भी की जा रही है. अब रेरा ने सभी बिल्डरों को 15 दिनों के अंदर प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट जमा करने को कहा है. इसके बाद बिल्डरों पर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं उनपर फाइन भी लगाया जाएगा. फिलहाल रेरा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक की क्वार्टर रिपोर्ट जमा कर दे. यह रिपोर्ट 1 जुलाई से 30 सितंबर तक का होगा.

    एक महीने में 27 बिल्डरों पर कार्रवाई

    इसी महीने रेरा ने 27 बिल्डरों पर कार्रवाई की है. जिसके तहत पहले 11 बिल्डरों पर 8.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. वहीं दूसरी बार में 16 बिल्डरों पर 11.75 लाख रुपए फाइन लगाया गया. बता दें कि रेरा की ओर नोटिस जारी करने के बाद भी कुछ बिल्डर मनमानी कर रहे है. वहीं बिल्डरों को रेरा की कार्रवाई का भी कोई डर नहीं है. यहीं वजह है कि तीन-तीन नोटिस के बाद भी जवाब नहीं दे रहे. अब रेरा और सख्ती के मूड में है. साथ ही प्रोजेक्ट में देरी करने और कंज्यूमर्स को ठगने की स्थिति में एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल किया जा सकता है.

    राज्यभर के 250 बिल्डर की लिस्ट तैयार

    रेरा ने राज्यभर के 250 बिल्डरों की सूची तैयार की है. ये वैसे बिल्डर है जिन्होंने प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट नहीं जमा कराई है. उनमें से 86 बिल्डरों पर रेरा की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं 150 से अधिक मामले में फिलहाल रेरा कोर्ट में सुनवाई चल रही है. नियमों को ताक पर रखने वाले बिल्डरों पर प्रति क्वार्टर 25 हजार के हिसाब से फाइन लगाने का प्रावधा है. इसी के तहत जो बिल्डर रिपोर्ट देने में देरी कर रहे है उनपर फाइन लगाया जा रहा है.

     

     

     

     

    15 October 15 अक्टूबर action Builder Decree Jharkhand Real Estate Regulatory Authority Johar Live Project quarter report ranchi RERA Submit कार्रवाई क्वार्टर रिपोर्ट जमा करें जोहार लाइव झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी प्रोजेक्ट फरमान बिल्डर रांची रेरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक्सक्लूसिव : झारखंड में 90 पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में, 100 खदानों का नक्शा ही नहीं
    Next Article ईडी कोर्ट में टिंकल भगत ने दायर की जमानत याचिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.