Johar Live Desk : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार सुबह 5 बजे उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
पंडित छन्नूलाल मिश्र लंबे समय से बीमार थे। उनकी पीठ में बेड सोर की समस्या थी और शरीर में खून की कमी हो गई थी। बीते शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद परिवार ने उन्हें मिर्जापुर के ओझला स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी बेटी और केबी कॉलेज की प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने मीडिया को बताया कि अस्पताल में उनकी जांच की गई और दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। हालांकि, आज सुबह नम्रता ने बताया कि उनके पिता का निधन हो गया।
पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Also Read : कोडरमा पुलिस लाइन में चालक ने की आत्महत्या, वीडियो जारी कर अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… देखें