रतन सिंह बने देवघर नगर थाना के नए प्रभारी, हटाये गए दयानंद आज़ाद

Joharlive Team

रांची। देवघर जिला में बिगड़ते विधि-व्यवस्था को देखते हुए कई प्रभारियों में फेर बदल किया गया है।देवघर नगर थाना प्रभारी दयानंद आजाद का तबादला पुलिस केंद्र में कर दिया गया है। वही, मधुपुर अंचल में कार्यरत पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह को देवघर नगर थाना प्रभारी का नया कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, मधुपुर अंचल में राम दयाल मुंडा को पदस्थापित किया गया है।देवघर एसपी अश्वनी कुमार सिंहा ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

इन-इन लोगों का हुआ है तबादला

  • रतन कुमार सिंह को मधुपुर अंचल से थाना प्रभारी, नगर थाना
  • राम दयाल मुंडा को पुलिस केंद्र से मधुपुर अंचल
  • दयानंद आज़ाद को थाना प्रभारी, नगर थाना से पुलिस केंद्र
  • सुबोध प्रसाद गुप्ता को पुलिस केंद्र से परिचारी प्रवर, यातायात देवघर