Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»देश के पांच राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी गतिविधियों में हुई कार्रवाई
    देश

    देश के पांच राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी गतिविधियों में हुई कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने आतंकी फंडिंग और साजिश के एक बड़े मामले में व्यापक छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई RC-13/24/NIA/DLI केस के तहत की जा रही है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के देशव्यापी नेटवर्क को निशाना बनाया गया है. कुल 5 राज्यों में 22 स्थानों पर ये छापेमारी चल रही हैं.

    शामिल राज्य
    जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम,दिल्ली, बता दें कि यह पहली बार है जब NIA ने पैन इंडिया स्तर पर जैश के नेटवर्क पर इतनी व्यापक कार्रवाई की है, जिससे यह संकेत मिलता है कि आतंकवादी संगठन का जाल जम्मू-कश्मीर के बाहर भी फैल चुका है.

    छापेमारी

    दिल्ली: मुस्तफाबाद में NIA ने देर रात छापेमारी की, जिसमें संदिग्ध सामग्री बरामद की गई.  कुछ लोगों को नोटिस जारी किया गया और 1 से 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. यह ऑपरेशन सुबह तक चला.

    जम्मू-कश्मीर: बारामुला जिले के संगरी इलाके में NIA की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही हैं. चुनावी प्रक्रिया के बाद NIA ने आतंक से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है, और आने वाले दिनों में और कार्रवाई की संभावना है.

    महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और असम: इन राज्यों में भी आतंकवादी फंडिंग और साजिश से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

    जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क पर पहली बार पैन इंडिया कार्रवाई
    यह छापेमारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले ज्यादातर जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित रहती थी. लेकिन इस बार NIA ने देशव्यापी नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए जैश के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए व्यापक कार्रवाई की है.

    आतंकवादी फंडिंग का मामला

    NIA ने 2024 में आतंकी फंडिंग से जुड़े एक बड़े मामले में FIR दर्ज की थी. RC-13/24/NIA/DLI केस के तहत की जा रही यह जांच आतंकी संगठनों के नेटवर्क के जरिए किए जा रहे वित्त पोषण और साजिशों से संबंधित है. NIA के अधिकारियों का कहना है कि वे पूरे देश में आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में कार्यरत हैं, और आने वाले दिनों में और छापेमारियों की उम्मीद है.

    Nia असम आतंकवाद आतंकवादी साजिश आतंकी फंडिंग आपराधिक नेटवर्क उत्तर प्रदेश एनकाउंटर छापेमारी जम्मू-कश्मीर जांच जैश-ए-मोहम्मद दिल्ली पुलिस पैन इंडिया कार्रवाई महाराष्ट्र राष्ट्रीय सुरक्षा वित्त पोषण संदिग्ध सामग्री सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के भिवंडी लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे
    Next Article मोबाइल फोन दुकानदार की गोली मार कर ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.