Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 4:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में अगले दस दिनों में गर्मी चरम पर, रांची का तापमान पहुंचा 38 डिग्री
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अगले दस दिनों में गर्मी चरम पर, रांची का तापमान पहुंचा 38 डिग्री

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में गर्मी अगले दस दिनों में चरम पर होगी। राज्य के कई जिले लू की चपेट में होगें। इसे लेकर मौसम विभाग अलर्ट भी जारी कर चुका है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आसपास के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

    इतना ही नहीं अल्ट्रा वायलेट रे का लेवल भी हाई रिस्क पर पहुंच गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूवी का लेवल 11 पर पहुंच चुका है, जो कि एक्सट्रीम लेवल है। इससे लोगों को सनबर्न होने के साथ ही कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

    हालांकि, सुबह और शाम में लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा है लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह आठ बजे के बाद से सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। हालात यह है कि अभी दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं इससे बचने के लिए लोग घरों में ही दुबक रहे हैं।

    प्रचंड गर्मी को देखते हुए ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में जानवर और पशु-पक्षियों को की सुविधा बढ़ा दी गई है। वहीं, भोजन में कुछ परिर्वतन किया गया है। उद्यान प्रशासन ने हाथियों के केज में एक बड़ा टब बनवा दिया है। टब के भरे पानी में उद्यान की हाथी लखी रानी व जूनियर सम्राट अटखेलिया कर मस्ती कर रहे हैं। बाघ और बाघिन, भालू, साहिल के बाहर के केज में पुआल, जूट बोरा देकर छांव बना दिया गया है। अंदर के केज में कूलर से ठंडक ले रहे हैं। इसके अलावा दिन में भी ठंडक के लिए केज में नमी रखी जा रही है। पीने के लिए पानी की कमी न हो इसके लिए केज के टब में पानी भर दिया गया है।

    इस संबंध में जैविक उद्यान के पशु चिकितसक डा. ओपी साहू ने बताया कि उद्यान कर्मियों को उद्यान के सभी पशु-पक्षियों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। किसी भी जानवर के व्यवहार में परिवर्तन देखते ही सूचना देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए उद्यान प्रशासन द्वारा जैविक उद्यान के शाकाहारी पशुओं के भोजन में भी विशेष परिर्वतन किया गया है। शाकाहारी पशुओं को भोजन में मौसमी भोजन खीरा, ककड़ी व तरबूज भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा डी-हाइड्रेशन से बचाने के लिए पेयजल में ग्लूकोज मिला कर दिया जा रहा है। वहीं, मांसाहारी पशुओं को ठंड के मौसम के तुलना में भोजन थोड़ा कम कर दिया गया है। इसके अलावा जैविक उद्यान के पक्षियों को भी पेयजल के साथ बी काम्लेक्स के घोल दिए जा रहे हैं।

    Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : बेलगड़िया में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन
    Next Article कोडरमा : जिले के सभी सेविका और सहायिका को बाल मित्र आधारित और समावेशी शिक्षा को सुनिश्चित करने का मिला प्रशिक्षण

    Related Posts

    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.