Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 11:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट में रांची का फिर लहराया परचम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
    झारखंड

    इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट में रांची का फिर लहराया परचम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से झारखंड की राजधानी स्मार्ट सिटी रांची ने अपना परचम लहराया है. राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में हो रहे स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में खुद को स्थापित करने वाली स्मार्ट सिटी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड बुधवार 27 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 में दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया.
    राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार ने राष्ट्रपति के हाथों से अवार्ड प्राप्त किया.

    मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव ने दी बधाई

    इधर रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर सूबे के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के कर्मियों को बधाई दी . साथ ही उम्मीद जताया है आने वाले समय में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है और माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है.

    विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गए थे प्रस्ताव

    आपको बताना चाहेंगे कि यह अवार्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड 2022 के आधार पर तैयार है. इस अवार्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहरों में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी शहरों की ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से प्रस्ताव भेजी जाती है. उसके बाद मंत्रालय की टीम हर शहर में जाकर उसका सत्यापन भी करती है. रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा था.

    हाइलाइट्स

    • राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व को फिर मिला सम्मान
    • रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों को देशभर में मिली अलग पहचान
    • मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में राज्य का बढ़ रहा गौरव
    • सम्मान के लिए राज्य सरकार ने केंद्र के प्रति जताया आभार

    ये रहे मौजूद

    भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर और आवासन एवं शहरी कार्य सचिव मनोज जोशी ने झारखंड सरकार और रांची स्मार्ट सिटी को इस सम्मान के लिए बधाई दी. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान, सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.
    अवार्ड इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कुशल नेतृत्व कॉन्टेस्ट झारखंड द्रौपदी मुर्मू रांची राष्ट्रपति लहराया परचम सम्मानित सरकार स्मार्ट सिटी मिशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेटे को स्कूल से लेकर पिता जा रहे थे घर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 28 September 2023 : मिथुन, मेष, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.