Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : डायन बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं की हत्या
    झारखंड

    रांची : डायन बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं की हत्या

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः डायन बिसाही का आरोप लगाकर तीन महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो महिलाओं का शव बरामद कर लिया है लेकिन तीसरा शव बरामद नहीं हो पाया है. जिसकी तलाश की जा रही है.रविवार की शाम सोनाहातू पुलिस को गांव से ढाई किलोमीटर दूरी पर स्थित पहाड़ी से दो महिला का शव बरामद कर लिया गया था. जबकि पुलिस तीसरी महिला की खोजबीन में जुट गई है. मृतकों में दो महिलाओं के साथ एक वृद्धा भी शामिल हैं.

    बताया जा रहा है कि सोनाहातू पुलिस को रविवार को जानकारी मिली थी कि तीन महिला लापता है, तीनों महिला की हत्या होने की आशंका है. इस सूचना पर पुलिस की एक टीम रविवार को राणाडीह गांव पहुंची. पुलिस को देखते ही गांव की महिलाएं एकजुट हो गयीं और पुलिस को गांव में घुसने से रोक दिया. उन्होंने कहा कि यह मामला गांव है, ग्रामीण आपस में बैठकर इसे सुलझा लेंगे.

    ग्रामीण की निशानदेही पर दोनों शव बरामदः

     ग्रामीण मोचीराम मुंडा की निशानदेही पर राणाडीह गांव से ढाई किमी दूर पहाड़ी पर दो महिलाओं का शव पुलिस ने बरामद किया. इनमें एक बुजुर्ग महिला भी है, वहीं एक महिला अभी भी लापता है. ग्रामीणों के अनुसार संभवतः डायन के शक में तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई है. राणाडीह गांव की पहाड़ी से मिले दोनों शवों पर चोट के निशान पाए. शव देखकर लग रहा था कि दोनों की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है. पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई, वहीं लापता महिला की खोजबीन कर रही है. तीनों महिला का परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यभर के सहायक पुलिसकर्मी CM आवास पहुंचे और हेमंत सोरेन का आभार जताया
    Next Article Asia Cup 2022:  पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.