Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांचीः शहर में नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, आर्थिक तंगी से परेशान हलवाई ने की खुदकुशी
    झारखंड

    रांचीः शहर में नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, आर्थिक तंगी से परेशान हलवाई ने की खुदकुशी

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2020Updated:August 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। शुक्रवार की सुबह फिर एक आत्महत्या का मामला सामने आया। अरगोड़ा इलाके के अरगोड़ा बस्ती में रहने वाले हलवाई निवारण प्रमाणिक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

    मिली जानकारी के अनुसार हलवाई निवारण प्रमाणिक काम छूट जाने से परेशान था। वह पहले किसी होटल में मिठाई बनाता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम छूट गया था, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इधर हाल के दिनों में बाजार में जलेबी बना कर बेचता था, उससे भी काम नहीं चल रहा था। आखिर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि निवारण प्रमाणिक ने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    रांची में 3 दिनों के भीतर पांच आत्महत्या के मामले सामने आए हैं. बीते बुधवार को तीन आत्महत्या के मामले सामने आए थे। इनमें एक छात्र ने मां से पैसे मांगे थे, पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी। दूसरा एक हलवाई ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली थी। तीसरा कोकर हैदर अली रोड में रहने वाले मजदूर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड के पीटीआई ब्यूरो चीफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस शुक्रवार को सुबह एक और आत्महत्या का मामला सामने आया।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 64553 नए मामले सामने आए
    Next Article जमशेदपुरः हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.