रांची में 125 के साथ टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 6682

Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की समस्या थमने का नाम नही ले रहा है। आज बुधवार को झारखंड में कोरोना का पुन विस्फोट हुआ है। आज कुल 439 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रांची सबसे ज्यादा पर है। बोकारो से 11, चतरा से 2, देवघर से 26, धनबाद से 7, दुमका से 2, गढ़वा से 43, पूर्वी सिंहभूम से 38, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 16, गुमला से 29, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 3, कोडरमा से 3, लोहरदगा से 7, पलामू से 65, रामगढ़ से 12, रांची से 125, साहेबगंज से 17, सराईकेला से 1 मरीज शामिल हैं। इन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ सूबे में संक्रमितों की संख्या 6,682 हो गयी है।

वहीं मंगलवार को झारखंड में कोरोना का पुन विस्फोट हुआ है। यहां आज कुल 373 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रांची सबसे ज्यादा पर है। रांची से 106, पाकुड़ से 65, गढ़वा से 39, गोड्डा से 35, लातेहार से 19, साहेबगंज से 17, धनबाद से 16, सरायकेला से 12, चाईबासा से 11, चतरा से 10, गिरिडीह से 10, जमशेदपुर से 10, हजारीबाग से 10, रामगढ़ से 10, लोहरदगा से 08, देवघर से 07, पलामू से 07, गुमला से 05, कोडरमा से 05, खूंटी से 02, बोकारो से 02, दुमका से 01 और सिमडेगा से 01 मरीज शामिल हैं।