Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 11:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : फेसबुक पर झारखंड के मुख्यमंत्री को गाली देने वाले तोपचांची के छात्र को मिली माफी, पीआर बांड पर पुलिस ने छोड़ा
    झारखंड

    रांची : फेसबुक पर झारखंड के मुख्यमंत्री को गाली देने वाले तोपचांची के छात्र को मिली माफी, पीआर बांड पर पुलिस ने छोड़ा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तोपचांची : इंटरनेट मीडिया-Facebook पर चेहरा चमकाने की छात्र राजनीति में धनबाद के तोपचांची प्रखंड के खेसमी गांव का तापोश मंडल फंस गया। उसने फेसबुक पर पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर झामुमो केंद्रीय कार्यालय रांची की नजर पड़ी तो धनबाद पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने तापोश को खोजना शुरू किया। फिर तो दिमाग ठिकाने आ गया। तापोश ने तुरंत फेसबुक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से माफी मांगी। हालांकि पुलिस ने माफी नहीं दी। उसे दबोच लिया। तोपचांची थाना में रखकर पूछताछ की गई। बाद में पीआर बांड पर तोपचांची थाने से घर जाने दिया गया।

    साइ टेक्निकल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का छात्र है तापोश

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के मामले में तोपचांची पुलिस ने खेसमी गांव निवासी तापोश मंडल नामक एक युवक को रविवार की सुबह हिरासत में लिया है। वह Sai-Tech Industrail Training Institute गोमो, धनबाद का छात्र है। पुलिस उससे थाना में पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर छात्र की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी किया था, जिसको लेकर झामुमो केंद्रीय कार्यालय रांची के द्वारा धनबाद पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ करवाई की मांग की गई थी।

    पुलिस से लगाई माफी की गुहार

    पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक ने बताया कि उसने फेसबुक एकाउंट पर मुख्यमंत्री से कहा है कि उसने गलती की है। उसे माफ कर दिया जाय। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। छात्र की पैरवी में गांव से बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे। तोपचांची थाना की पुलिस से उसे छोड़ देने की गुहार लगाई। इसके बाद भी पुलिस ने छोड़ने के मूड में नहीं थी। चूंकि मामला सत्ताधारी झामुमो से जुड़ा है। छात्र ने मुख्यमंत्री के खिलाफ घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायत भी झामुमो की तरफ से है। इसके बाद छात्र के स्वजनों ने झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो से संपर्क दिया। महतो के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीआर बांड पर छात्र को छोड़ दिया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : घूमने निकले युवकों को हाथियों ने मारा, मारंगलोइया गांव में दहशत
    Next Article जमशेदपुर: जुगसलाई में 12 चक्का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, घर क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    झारखंड

    अब 10 अगस्त तक भर सकेंगे ‘गृह मंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामांकन, मंत्रालय ने फिर बढ़ाई अंतिम तारीख

    August 6, 2025
    झारखंड

    चक्रधरपुर रेल मंडल में अक्टूबर से दिसंबर तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

    August 6, 2025
    झारखंड

    झारखंड हाइकोर्ट का सख्त आदेश- राज्य में 6 सितंबर तक लागू करें पेसा नियमावली

    August 6, 2025
    Latest Posts

    अब 10 अगस्त तक भर सकेंगे ‘गृह मंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामांकन, मंत्रालय ने फिर बढ़ाई अंतिम तारीख

    August 6, 2025

    बिहारशरीफ में बन रहा देश का दूसरा बहाई मंदिर, 2026 तक होगा तैयार

    August 6, 2025

    चक्रधरपुर रेल मंडल में अक्टूबर से दिसंबर तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

    August 6, 2025

    RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, 5.5% पर बरकरार

    August 6, 2025

    झारखंड हाइकोर्ट का सख्त आदेश- राज्य में 6 सितंबर तक लागू करें पेसा नियमावली

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.