Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 6:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को रांची पुलिस का नोटिस, 22 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को रांची पुलिस का नोटिस, 22 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2023Updated:April 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को 22 अप्रैल को धुर्वा थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें धारा 41(A) के तहत धारा 147, 148, 188, 353, 332, 109 और 427 के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनसे 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुई स्थितियों के तथ्यों और परिस्थितियों को लेकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रोजेक्ट भवन का घेराव किया था।

    इस दौरान हजारों संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। धुर्वा क्षेत्र के एक विशेष एरिया में धारा 144 लगाया गया था। इसके बावजूद भी भाजपा के नेताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन की तरफ से जो बैरिकेडिंग की गई थी उसे भी तोड़ते हुए भाजपा के नेता आगे बढ़ते गए। इस दौरान प्रशासन की तरफ से जमकर लाठीचार्ज हुआ। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भीड़ की तरफ से कुछ लोगों ने जमकर पथराव भी किया ।

    जिससे कई लोगों को गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उसी दिन देर रात मजिस्ट्रेट के बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। 41 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया। जिसमें राज्य के 3 पूर्व मुख्यमंत्री, कई सांसद विधायकों और कार्यकर्ताओं के नाम हैं। उस दिन दीपक प्रकाश का नाम नहीं था। लेकिन आज 18 लोगों का और नाम जोड़ा गया है। जिसमें दीपक प्रकाश का भी नाम है। 11 अप्रैल को दर्ज हुई प्राथमिकी में मेयर आशा लकड़ा का भी नाम नहीं था उनका नाम भी जोड़ा गया है। साथ ही रांची के विधायक सीपी सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी शामिल किया गया है। अब देखने वाली बात होगी की दीपक प्रकाश 22 अप्रैल को जाते हैं या नहीं।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : इंजीनियर वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भेजा गया जेल
    Next Article टाटा के नकली उत्पाद जब्त करने के लिए पुलिस की छापेमारी

    Related Posts

    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.