हिंदपीढ़ी में चाकूबाजी के बाद हत्या मामले में रांची पुलिस को मिली सफलता, मुख्य आरोपी मोटूवा समेत 2 आरोपी बिहार से पकड़ाया

रांची। हिंदपीढ़ी स्थित लिटिल गार्डेन के पास बीते शुक्रवार को हुए चाकूबाजी के बाद अमजद के हत्या मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित टीम ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी मोटूवा और चरका को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी बिहार में गया जिला से हुई है। घटना के बाद से दोनों आरोपी गया जिले में छिपे हुए थे। इस मामले में बहुत जल्द प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी जायेगी।

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच लिटिल गार्डेन स्कूल के पास निजामनगर निवासी मोटू नाम का लड़का अमजद (29) से मोबाइल लूटने की कोशिश कर रहा था।अमजद ने विरोध क्या, तो मोटू ने चाकू मार दिया। जिससे अमजद का पेट फट गया और जब इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था तो उसकी मौत हो गयी।