Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची पुलिस ने बिहार के एक तस्कर को दो क्विंटल गांजा के साथ किया गिरफ्तार, दो भागने में सफल
    झारखंड

    रांची पुलिस ने बिहार के एक तस्कर को दो क्विंटल गांजा के साथ किया गिरफ्तार, दो भागने में सफल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2022Updated:January 18, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । ओरमांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया, जबकि इसके दो आरोपी पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहे. दो क्विंटल गांजा बरामद किए जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम इंद्रजीत राय बताया जा रहा है. यह बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है.

    वर्तमान में वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर कॉलोनी में रहता है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड के रास्ते एक बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा बिहार की ओर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर ओरमांझी थाने की पुलिस को वाहन जांच करने का आदेश दिया गया. वाहन जांच के क्रम में पुलिस को देख बोलेरो सवार भागने लगा, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर आरोपी को पकड़ लिया.

    इसी दौरान उसके साथ रहे दो लोग भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और उनके बारे में सभी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये आरोपी गांजा रांची होते हुए बिहार के वैशाली जिले ले जा रहे थे और वहीं पर गांजा बेचने की फिराक में थे. 2021 में भी रांची पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता पाई थी. अब 2022 के पहले महीने में ही गांजा की बड़ी खेप बरामद कर नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है. इसी के साथ पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रांची में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह तबाह करने की योजना बना रही है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article18 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची टाटा NH 33 पर विजिबिलिटी कम होने से सड़क किनारे खड़ी कार दूसरी कार से टकराई, हादसे में कोई हताहत नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.