Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 9:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: झारखंड हाई कोर्ट में नए जज, जस्टिस सुभाष चंद का इलाहाबाद से झारखंड तबादला
    झारखंड

    रांची: झारखंड हाई कोर्ट में नए जज, जस्टिस सुभाष चंद का इलाहाबाद से झारखंड तबादला

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड हाई कोर्ट को एक और जज मिलने वाले हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस सुभाष चंद का तबादला झारखंड हाई कोर्ट किया गया है. जस्टिस सुभाष चंद के कार्यभार संभालने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो जाएगी. वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट में 19 जज पदस्थापित हैं.

    झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता समीर कुमार लाल ने जस्टिस सुभाष चंद के झारखंड हाई कोर्ट ट्रांसफर होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे न्यायिक कार्य में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि जस्टिस सुभाष चंद के कार्यभार संभालने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो जाएगी. समीर लाल ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट में कुल 25 जजों के लिए पद स्वीकृत हैं. इस लिहाज से अभी भी 5 जजों के पद खाली रहेंगे.

    8 अक्टूबर को चार जजों ने ली शपथ

    8 अक्टूबर 2021 को झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद ने शपथ ली थी. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य नयायाधीश डॉक्टर रवि रंजन ने चारों न्यायाधीश को बारी-बारी से शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राष्ट्रपति भवन से जारी किए गए नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा. उसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने सभी को शपथ दिलाई.

    झारखंड हाई कोर्ट में जजों की सूची

    1. जस्टिस रवि रंजन (चीफ जस्टिस)
    2. जस्टिस अपरेश सिंह
    3. जस्टिस एस चंद्रशेखर
    4. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद
    5. जस्टिस रंजन मुखोपाध्याय
    6. जस्टिस रत्नाकर भेंगरा
    7. जस्टिस आनंदा सेन
    8. जस्टिस डॉ. एसएन पाठक
    9. जस्टिस राजेश शंकर
    10. जस्टिस अमित कुमार चौधरी
    11. जस्टिस राजेश कुमार
    12. जस्टिस अनुभा रावत चौधरी
    13. जस्टिस कैलाश प्रासद देव
    14. जस्टिस संजय द्विवेदी
    15. जस्टिस दीपक रौशन
    16. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी
    17. जस्टिस अंबुज नाथ
    18. जस्टिस नवनीत कुमार
    19. जस्टिस संजय प्रसाद

    राष्ट्रपति ने सात उच्च न्यायालयों के जजों का किया तबादला

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना के परामर्श से देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है. इनमें पंजाब-हरियाणा, मद्रास, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना और इलाहाबाद उच्च न्यायालयों के जज शामिल हैं. कानून और न्याय मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

    न्याय विभाग (कानून और न्याय मंत्रालय) के ट्वीट के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस राजन गुप्ता को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है. इलाबाहाद उच्च न्यायालय के जस्टिस सुभाष चंद को झारखंड हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

    वहीं, राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. मद्रास उच्च न्यायालय के जस्टिस टीएस शिवगनानम को कलकत्ता उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. कर्नाटक उच्च न्यायालय के जस्टिस पीबी बजंथरी को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है. तेलंगाना उच्च न्यायालय के जस्टिस टी. अमरनाथ गौड़ को त्रिपुरा हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : दुर्गा पूजा को लेकर रांची के ट्रैफिक नियम में बदलाव, घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी बातें
    Next Article रांची : हटिया स्टेशन से गोरखपुर और दुर्ग के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी, कई ट्रेनों में बढ़ाई गई कोच की संख्या

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.