Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 3:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Ranchi : लालू की तबीयत में सुधार, वापस भेजे जा सकते हैं जेल
    जोहार ब्रेकिंग

    Ranchi : लालू की तबीयत में सुधार, वापस भेजे जा सकते हैं जेल

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची: राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बहुचर्चित चारा घोटाले में सजटा काट रहे लालू प्रसाद जो काफी समय से बीमार चल रहे हैं और वह रांची के रिम्स में भर्ती है। श्री प्रसाद की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। वहीं जेल अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टर की रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य मिला तो लालू प्रसाद जेल लाए जाएंगे। हम उन्हें जेल में शिफ्ट करने के लिए सकारात्मक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें अब तक डॉक्टर की रिपोर्ट नहीं मिली है।

    लालू ्रप्रसाद को शुगर, किडनी, हाई ब्लड प्रेशर, फिस्चुला, लीवर व किडनी से संबंधित 11 बीमारियों का इलाज डॉ उमेश प्रसाद और डॉ डीके झा की देखरेख में चल रहा है। रिम्स में इलाज के दौरान लालू प्रसाद की तबीयत में अब पूरी तरह सुधार बताया जा रहा है। यहां लालू की सुरक्षा के लिए 42 पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।

    चारा घोटाले के अलग-अलग मामलों में सजा पाने के बाद लालू प्रसाद यादव ने जेल के 19 महीनों में से 17 महीने अस्पताल में काटे हैं और अब भी उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। वे 23 दिसंबर, 2017 से जेल में हैं। तब जेल जाने के महज दो महीने बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। लालू को पहले रिम्स में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) भेजा गया।

    मई, 2018 में एम्स में फिट घोषित होने के बाद वह दोबारा रिम्स में भर्ती हुए। जहां से अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी के लिए उन्‍हें पैरोल मिल गई । बेटे की शादी से वापस आने के क्रम में झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने लालू प्रसाद पर कड़ी टिप्‍पणी करते हुए कहा था कि वे सजायाफ्ता हैं, बीमार हैं। ऐसे में वे अस्‍पताल में रहें या जेल में। वे आखिर पटना में घर पर क्‍या कर रहे हैं।

    इसके बाद उन्‍हें मुंबई स्थित हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए झारखंड हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी। मई 2018 में रिम्स लौटने के बाद से ही उनका रिम्‍स में इलाज चल रहा है। यहां उन्‍होंने अपने खर्चे पर पेइंग वार्ड ले रखा है। जिसमें एयर कंडीशनर सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्‍हें जेल प्रशासन के आदेश पर दो सेवादार भी उपलब्‍ध कराए गए हैं।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCricket : भारत ने वेस्टइंडीज: टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी
    Next Article माॅब लिंचिंग: बिहार में भीड़ ने दो लोगों को मार डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात डब्लू सिंह अपराध जगत में साल 2005 से हुआ था एक्टिव, जानें उसका आपराधिक रिकॉर्ड

    August 18, 2025
    झारखंड

    JJMP को तगड़ा झटका, दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

    August 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    किसान की गला रेतकर ह’त्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप

    August 18, 2025
    Latest Posts

    कर्ज़ में डूबे जीजा ने बनाया 11 साल के मासूम को निशाना, बच्चे की बहादुरी से बची जान…

    August 18, 2025

    कुख्यात डब्लू सिंह अपराध जगत में साल 2005 से हुआ था एक्टिव, जानें उसका आपराधिक रिकॉर्ड

    August 18, 2025

    CM नीतीश ने ललित नारायण मिश्र संस्थान का किया निरीक्षण, छात्रों से की बातचीत

    August 18, 2025

    JJMP को तगड़ा झटका, दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

    August 18, 2025

    किसान की गला रेतकर ह’त्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.