Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 6 प्रतियोगी परीक्षाओं को किया स्थगित, अगले आदेश तक सभी विज्ञापन निरस्त
    झारखंड

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 6 प्रतियोगी परीक्षाओं को किया स्थगित, अगले आदेश तक सभी विज्ञापन निरस्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कुल 6 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. इसे लेकर एक सूचना भी जारी कर दी गई है. वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष के रूप में मना रही है. इन परीक्षाओं के रद्द होने से अभ्यर्थियों में एक बार फिर उबाल है.

    कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से संकल्प संख्या 821,5 फरवरी 2021 की कंडिका चार और इस संकल्प के निर्गत होने की तिथि से पहले अराजपत्रित समूह और अन्य समूहों के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित एक विज्ञापन निकाला गया था. जो कार्मिक विभाग संकल्प संख्या 3854,1 जून 2018 से आच्छादित है. जिनमें अब तक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किए गए हैं. उनमें नियुक्ति की प्रक्रिया अपूर्ण मानते हुए उन सभी विज्ञापनों को निरस्त कर दिया गया है. अब इन परीक्षाओं को नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा. मामले को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एक सूचना भी जारी की गई है.

    ये प्रतियोगिता परीक्षाएं हुई स्थगित

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई सूचना के तहत झारखंड राज्य अंतर्गत कराओं में वाहन चालक की भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 2018, झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2018, विशेष शाखा आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2018, झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2019 (नियमित रिक्ति), झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2019 (बैकलॉग रिक्ति) और झारखंड सामान्य योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2019 को स्थगित कर दिया गया है.

    अभ्यर्थियों में आक्रोश

    एक तरफ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पहले जारी किए गए नियुक्ति को लेकर विज्ञापन को रद्द और स्थगित किया जा रहा है. तो दूसरी ओर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री कहते फिर रहे हैं कि यह वर्ष नियुक्तियों भरा रहेगा. इस साल को झारखंड सरकार नियुक्ति वर्ष के रूप में माना रही है. लेकिन विभिन्न संस्थाओं की ओर से नियुक्ति की बात तो दूर नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन तक को रद्द किया जा रहा है. मामले को लेकर एक बार फिर अभ्यर्थियों में खासा आक्रोश है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: JTET मामला पहुंचा हाई कोर्ट, याचिकाकर्ता ने परीक्षा के आयोजन की लगाई गुहार
    Next Article Breaking: जेपीएससी सातवीं से लेकर दसवीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.