Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां जल्द ही अत्याधुनिक फ्लैश चार्जिंग बस शुरू होने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का निर्देश दे दिया है।
यह बस न सिर्फ रांची शहर में चलेगी, बल्कि रांची से जमशेदपुर के बीच भी यात्रियों को सफर कराएगी। खास बात ये है कि यह बस केवल 15 सेकेंड चार्ज होकर 40 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखती है।
खासियतें जो बनाती हैं इसे खास
- 135 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर
- दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें
- बस के अंदर चाय-कॉफी काउंटर की सुविधा
- किराया डीजल बसों से 35% सस्ता
- पर्यावरण के लिए भी लाभदायक – कम प्रदूषण
- विमान जैसी आरामदायक यात्रा का अनुभव
इस पहल की जानकारी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी। उन्होंने बताया कि नागपुर के बाद रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां यह अत्याधुनिक तकनीक शुरू की जाएगी। यह रांचीवासियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।
Also Read : सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, सावन में छुआ नया शिखर
Also Read : झारखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर