Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Sep, 2025 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगी रांची, आज खुलेंगे कई भव्य पंडालों के पट
    झारखंड

    मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगी रांची, आज खुलेंगे कई भव्य पंडालों के पट

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  रांची दुर्गा पूजा के उल्लास में पूरी तरह डूब चुकी है। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और हर गली, चौक-चौराहा रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। आज शुक्रवार को रांची के कई प्रमुख पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को दो प्रमुख पूजा पंडालों के पट खोले गए थे, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

    गुरुवार को खुले दो प्रमुख पंडाल

    गुरुवार को श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति और महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। पट खुलते ही भक्त माता रानी के दर्शन और पंडाल की भव्य सजावट देखने के लिए उमड़ पड़े।

    आज खुलेंगे आठ प्रमुख पंडाल

    शुक्रवार को शहर के आठ प्रमुख पूजा पंडालों के पट खोले जाएंगे। इनमें बकरी बाजार, हरमू पंच मंदिर, रांची रेलवे स्टेशन, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, राजस्थान मित्र मंडल और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति जैसे बड़े पंडाल शामिल हैं। सभी पंडालों का उद्घाटन शाम के समय किया जाएगा।

    बकरी बाजार में दिखेगा अंकोरवाट मंदिर का स्वरूप

    भारतीय युवक संघ द्वारा बनाए गए बकरी बाजार के पूजा पंडाल का उद्घाटन शाम 5 बजे किया जाएगा। इस बार नारी शक्ति को सम्मान देते हुए 31 कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन कर उद्घाटन किया जाएगा। पंडाल का डिजाइन कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर पर आधारित है और इसे पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया है।

    हरमू पंच मंदिर में दिखेगा वृंदावन का प्रेम मंदिर

    हरमू पंच मंदिर में बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम 7 बजे करेंगे। इस पंडाल में वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। विद्युत सजावट और कारीगरी के माध्यम से कृष्ण लीला को जीवंत रूप दिया गया है।

    चंद्रशेखर आजाद समिति का पंडाल जीवन यात्रा पर आधारित

    मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का पंडाल ‘मानव जीवन की यात्रा’ विषय पर आधारित है। शाम 6 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। पंडाल में भ्रूण से मृत्यु तक की जीवन यात्रा को कलात्मक ढंग से दर्शाया गया है।

    ओसीसी क्लब में आध्यात्मिक यात्रा की थीम

    बंगला स्कूल परिसर में ओसीसी क्लब द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री शाम 7 बजे करेंगे। पंडाल की थीम त्रिदेवों – ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिआयामी ऊर्जा पर आधारित है। पंडाल की सजावट दक्षिण भारतीय शैली की लकड़ी की मूर्तियों और फाइबर की कलाकृतियों से की गई है।

    रेलवे स्टेशन पर दिखेगा तिरुपति बालाजी मंदिर

    रांची रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन शाम 6:30 बजे विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जाएगा। यह पंडाल तिरुपति बालाजी मंदिर के डिजाइन पर आधारित है। दक्षिण शैली में बनी दीवारों की मूर्तियां और 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा यहां का प्रमुख आकर्षण है।

    आगे भी खुलेंगे कई पंडाल

    शुक्रवार के बाद 27 और 28 सितंबर को भी शहर के अन्य पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। पूरे रांची में इन दिनों भक्तिमय माहौल है और दुर्गा पूजा का रंग हर ओर दिखाई दे रहा है।

     

    अंकोरवाट थीम पंडाल चंद्रशेखर आजाद पंडाल झारखंड समाचार तिरुपति बालाजी पंडाल दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा थीम दुर्गा पूजा रांची पूजा उद्घाटन पूजा पंडाल प्रेम मंदिर थीम बकरी बाजार पंडाल मंजूनाथ भजंत्री रांची रांची त्योहार रांची दुर्गा पूजा 2025 रांची न्यूज रांची रेलवे स्टेशन पंडाल संजय सेठ सीपी सिंह सुदेश महतो हरमू पंच मंदिर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की 75 लाख महिलाओं के खातों में आज ट्रांसफर होंगे 10,000 रुपये
    Next Article रांची में सैनिक बाजार में बनेगा भव्य ट्विन टावर मॉल, पीपीपी मोड पर होगा निर्माण

    Related Posts

    झारखंड

    चुटिया का योगदा सत्संग मठ मैदान में अब नहीं होगी पार्किंग, जारी आदेश रद्द

    September 26, 2025
    झारखंड

    दुर्गा पूजा को लेकर लातेहार पुलिस की लोगों से अपील… जानें क्या

    September 26, 2025
    कोडरमा

    कोडरमा में खेलो इंडिया और फिट इंडिया का साइक्लोथन… मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चलाई साइकिल

    September 26, 2025
    Latest Posts

    चुटिया का योगदा सत्संग मठ मैदान में अब नहीं होगी पार्किंग, जारी आदेश रद्द

    September 26, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर लातेहार पुलिस की लोगों से अपील… जानें क्या

    September 26, 2025

    मिग-21 ने भरी अंतिम उड़ान : 6 दशकों की सेवा के बाद चंडीगढ़ में वायुसेना ने दी विदाई

    September 26, 2025

    बिहार में ‘वूमेंस वॉइस’ कार्यक्रम की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा बोलने का मंच

    September 26, 2025

    आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली 6 सब्जियां : गाजर के साथ पालक, शकरकंद और टमाटर भी फायदेमंद

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.