रांचीः बेड़ो में डायन-बिसाही के नाम पर बुजुर्ग की हत्या

Joharlive Team

रांची। राजधानी के केनाभिट्ठा गांव में गुरुवार की रात डायन बिसाही को लेकर गांव के ही एक बुजुर्ग की हत्या तेज धार हथियार से कर दी गई। मृतक की पहचान बरगी मुंडा 50 वर्षीय केनाभिठ्ठा गांव के निवासी के रुप में की गई है। घर से निकाल कर गांव की सड़क पर तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेड़ो पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है।