Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : सरहुल को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कहा-कोरोना को लेकर शोभायात्रा निकालने पर संगठन करें मंथन
    झारखंड

    रांची : सरहुल को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कहा-कोरोना को लेकर शोभायात्रा निकालने पर संगठन करें मंथन

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • सरहुल पर होगी शराबबंदी, रहेगा ड्राई डे
    • रात 12 बजे से ही भारी वाहनों की नो इंट्री

    रांची। सरहुल को लेकर विभिन्न सरना समितियों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ मंगलवार को उपायुक्त रांची ने बैठक की। रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागर में आयोजित बैठक में विभिन्न सरना समितियों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष-प्रतिनिधियों के साथ, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुये। बैठक में संगठनों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने सरहुल के दौरान बिजली, टैÑफिक व्यवस्था, सुरक्षा, शराबबंदी आदि को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी।

    • कोरोना को लेकर शोभायात्रा निकालने पर संगठन करें मंथन : डीसी

    बैठक में उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि सरहुल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का बिजली, टैज्फिक व्यवस्था, सुरक्षा आदि को लेकर पहले से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास होगा। कोरोना के फैलते प्रभाव के मद्देनजर उपायुक्त श्री रे ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक क्रियाकलापों पर रोक लगाना समाधान नहीं है। उन्होंने विभिन्न संगठनों से शोभायात्रा कुछ दिनों बाद निकालने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर अगले कुछ दिन एहतियात बरतने की जरुरत है, संगठन, समाज के प्रभावशाली और गणमान्य व्यक्ति इस संबंध में मंथन करें। उन्होंने कहा कि वायरस मनुष्य में अंतर नहीं करता, सोशल डिसटेंसिंग से कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता हैैै।  

    • 19 मार्च को फिर से होगी बैठक

    बैठक में उपायुक्त की शोभायात्रा कुछ दिनों बाद निकालने की अपील पर संगठनों मंथन करने का भरोसा दिया। इस संबंध में 19 मार्च को फिर से बैठक की जायेगी। जिसमें सरहुल पर शोभायात्रा निकालने पर निर्णय लिया जायेगा। बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने भी कोरोना के मद्देनजर अखिल भारतीय विकास परिषद के शोभायात्रा का आयोजन अप्रैल माह में किये जाने का जिक्र किया और संगठनों से लोकहित इस पर विचार-विमर्श करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे लोग सुरक्षित रहे इस पर ध्यान देने की जरुरत है।

    • सरहुल पर होगी शराबबंदी, रहेगा ड्राई डे

    बैठक में सरहुल पर विभिन्न संगठनों की ओर से शराबबंदी की मांग की गयी। जिस पर उपायुक्त रांची ने कहा कि सरहुल के दिन शराबबंदी लागू रहेगा।

    • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे : एसएसपी

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने कहा है कि हर रुट पर सुरक्षा व्यवस्था होगी। साथ ही भारी वाहनों की इंट्री पर रात 12:00 बजे से ही प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि पिछले बार की तुलना में इस बार ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से शहर की निगरानी की जायेगी। उन्होंने संगठनों से कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि वाहनों या दूसरे कारणों से सीसीटीवी डैमेज न हो। कोरोना को लेकर एसएसपी ने भी सर्तकता बरतने की अपील की।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : सतर्कता, सावधानी और स्वच्छता ही है कोरोना से बचाव के लक्षण : उपायुक्त
    Next Article छठी जेपीएससी में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालिन आंदोलन के 33 वें दिन तक सरकार के संज्ञान नहीं लेने के विरोध में आमरण अनशन शुरू

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा

    June 20, 2025
    झारखंड

    “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि: अजय राय

    June 20, 2025
    Latest Posts

    रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा

    June 20, 2025

    “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि: अजय राय

    June 20, 2025

    जमशेदपुर में अब भी बाढ़ का संकट, सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर…

    June 20, 2025

    मैरिज पैलेस में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार और शराब, कैसे खुला राज… जानें

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.