Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 3:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»निजी स्कूलों की धमकी, रांची उपायुक्त को वापस लेना पड़ा फीस न बढ़ाने वाला आदेश
    झारखंड

    निजी स्कूलों की धमकी, रांची उपायुक्त को वापस लेना पड़ा फीस न बढ़ाने वाला आदेश

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड की राजधानी के उपायुक्त को अपना एक महत्वपूर्ण आदेश इसलिए वापस लेना पड़ा क्योंकि निजी स्कूलों ने एकजुट होकर उसका जमकर विरोध करने के साथ ही धमकियां तक दे डालीं. दबाव बनाने की यह रणनीति स्कूलों ने एक बार फिर आज़माई और इस बार उपायुक्त को मजबूर होना पड़ा. वास्तव में रांची उपायुक्त छवि रंजन ने 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में किसी भी तरह की फीस न बढ़ाने का आदेश दिया था और निजी स्कूलों से कहा था कि शुल्क की वजह से किसी भी स्टूडेंट की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए. इसके बाद उपायुक्त के साथ निजी स्कूलों की बैठक हुई, जिसके बाद आदेश वापस लिये जाने की खबर है.

    उपायुक्त छवि रंजन के फीस संबंधी निर्देश के बाद निजी स्कूलों की सहोदया कमिटी ने उनके साथ मुलाकात कर इस फैसले को रिवाइज्ड करने को कहा था. निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों का पक्ष सुनने के बाद रंजन ने मामले को विभाग को भेजे जाने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में विभाग से मार्गदर्शन मिलने पर स्पष्ट निर्देश आने तक जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश लागू नहीं किया जाएगा.

    कैसे दी स्कूलों ने चेतावनी?

    रंजन से मुलाकात के दौरान स्कूलों के प्रिंसिपलों ने कोरोना काल में स्कूल संचालन में आ रही परेशानियां तो बताई ही, लेकिन कड़े तेवर भी दिखाए. निजी स्कूल प्रबंधकों व प्राचार्यों ने साफ तौर कहा कि सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी, तो एक सप्ताह बाद स्कूल बंद कर दिए जाएंगे. उपायुक्त के आदेश के विरोध में इस तरह की चेतावनी एसोसिएशन ने एक वर्चुअल बैठक के बाद जारी की.

    दूसरी तरफ, स्कूलों ने रंजन के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान रोजगार प्रभावित होने वाले अभिभावकों के आवेदन पर स्कूल प्रबंधन रियायत देगा. हालांकि स्कूल प्रबंधन की ओर से स्पष्ट या लिखित आश्वासन नहीं दिया गया. सहोदया अध्यक्ष समरजीत जाना ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की अपनी मजबूरियां हैं, जिस वजह से एनुअल फीस सहित अन्य शुल्क लिये जाना जरूरी हैं. बता दें कि पिछले साल प्रदेश सरकार ने जब केवल ट्यूशन फीस लेने के निर्देश दिए थे, तब भी निजी स्कूल संचालक कोर्ट चले गए थे और अभिभावकों को कोई रियायत नही दी गई थी. इस बार भी ऐसे ही तेवर स्कूलों ने उपायुक्त के खिलाफ दिखाए.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article29 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में CID ने दो लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    May 19, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    Latest Posts

    शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    May 19, 2026

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.