Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Nov, 2025 ♦ 9:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांचीः डेगलाल राम ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर लगाया गबन का आरोप, मंत्री ने कहा- बेबुनियाद हैं सारे आरोप
    झारखंड

    रांचीः डेगलाल राम ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर लगाया गबन का आरोप, मंत्री ने कहा- बेबुनियाद हैं सारे आरोप

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायतवाद दायर किया गया है. झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी के प्राचार्य डेगलाल राम ने गबन का एक नया शिकायतवाद धनबाद कोर्ट में दायर किया है. इससे पहले भी शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो पर उन्हीं के द्वारा गबन का आरोप लगाया जा चुका है. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि मामले को लेकर डेगलाल राम पर मानहानि का मुकदमा करेंगे.

    इस पूरे मामले को लेकर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. इस मामले को लेकर वह डेगलाल राम पर मानहानि मुकदमा करेंगे, क्योंकि उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

    डेगलाल राम ने ही वर्ष 2017 में 27 लाख का गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था. डेगलाल राम ने मंत्री जगरनाथ महतो के अलावा पूर्व प्राचार्य फूलचंद राम महतो, पूर्व प्रधानाध्यापक आजाद हिंद उच्च विद्यालय गोमो, रामेश्वर प्रसाद यादव पूर्व व्याख्याता भूगोल विभाग झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी, प्रताप कुमार यादव, व्याख्याता इतिहास विभाग झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी और रविंद्र कुमार सिंह पूर्व प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया इसरी बाजार शाखा गिरिडीह के खिलाफ धनबाद स्थित एमपी-एमएलए के विशेष कोर्ट में श्वेता कुमारी की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है.


    निमियाघाट गिरिडीह निवासी झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी के प्राचार्य डेगलाल राम ने विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी की अदालत में दायर शिकायतवाद में आपसी षड्यंत्र कर दो करोड़ 29 लाख 63 हजार 21 रुपैया 94 पैसा के गबन का आरोप लगाया है.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में छात्र मोबाइल से बात करते हुए नदी पर बना पुल से 50 फीट नीचे गिरा, तेज बहाव में बहा
    Next Article औरंगाबाद में श्राद्ध भोज में आंधी-बारिश से हादसा, तीसरी मंजिल से गिरी छत की रेलिंग; 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में सर्दी ने दी दस्तक, रांची समेत कई जिलों में गिरी तापमान की पारा

    November 3, 2025
    झारखंड

    इंस्पेक्टर केके साहू सहित सात पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 3, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, इस जंगल से नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री बरामद

    November 3, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में सर्दी ने दी दस्तक, रांची समेत कई जिलों में गिरी तापमान की पारा

    November 3, 2025

    इंस्पेक्टर केके साहू सहित सात पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 3, 2025

    गिरिडीह में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, इस जंगल से नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री बरामद

    November 3, 2025

    उत्तरी अफगानिस्तान में भूकंप, ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

    November 3, 2025

    भारत की शेरनियों का शेरदिल कारनामा, पहली बार महिला विश्वकप पर कब्ज़ा

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.