Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची-बनारस वंदे भारत का उदघाटन आज, पीएम मोदी ऑनलाइन दिखायेंगे हरी झंडी
    झारखंड

    रांची-बनारस वंदे भारत का उदघाटन आज, पीएम मोदी ऑनलाइन दिखायेंगे हरी झंडी

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उदघाटन करेंगे. बता दें कि यह ट्रेन रांची से सुबह 5.10 बजे खुलेगी और दोपहर 1.00 बजे बनारस पहुंचेगी. वहीं बनारस से ट्रेन शाम 4.05 बजे खुलेगी व रांची रात 11.55 बजे पहुंचेगी. रांची से बनारस का सफर 7 घंटे 50 मिनट का होगा. यह ट्रेन नियमित रूप से 18 मार्च से चलेगी. सप्ताह में एक दिन गुरुवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. वहीं प्रधानमंत्री मंगलवार को रांची रेल मंडल के 10 नवनिर्मित स्टेशनों का भी ऑनलाइन उदघाटन करेंगे.

    प्रधानमंत्री हटिया-बंडामुंडा 168 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य का भी उद्घाटन करेंगे. वहीं, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत 10 स्टेशन (रांची रेल मंडल के रांची, हटिया, गोविंदपुर रोड, इटकी, मुरी, पिस्का, सिल्ली, टांगरबसली एवं टाटीसिलवे स्टेशन) पर स्टॉल का उदघाटन करेंगे. वहीं सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि रांची स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम के लिए राज्यपाल, सांसद व विधायकों को आमंत्रण पत्र दिया गया है. कार्यक्रम सुबह 7.45 बजे शुरू होगा.

    सीएम चंपाई सोरेन रहेंगे मौजूद

    सीएम चंपाई सोरेन से सोमवार को डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 मार्च को वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखायेंगे. मौके पर रांची में भी कार्यक्रम होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया.

    नयी सुविधाएं होंगी वंदे भारत में

    रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन में कई बदलाव किये गये हैं. ट्रेन में सुविधाजनक चार्जिंग प्वाइंट दी गयी है. शौचालय की लाइट 1.5 से बढ़ाकर 2.5 वॉट की गयी है. शौचालय हैंडल फ्लेक्सिबल किया गया है, ताकि उसे पकड़ने में आसानी हो. ड्राइवर के कंट्रोल पैनल में इमरजेंसी स्टॉप पुश बटन को इंटरचेंज किया गया है ताकि उसका एक्सेस आसान हो सके.

    Banaras Champai Soren CM Champai Soren jharkhand johar live news Modi Narendra modi PM modi ranchi Vande Bharat चंपाई सोरेन जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड नरेंद्र मोदी पीएम मोदी बनारस मोदी रांची वंदे भारत सीएम चंपाई सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 12 March 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article Breaking : रांची में विधायक अम्बा प्रसाद, सीओ शशि भूषण समेत 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.