Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 6:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : अधिवक्ता मनोज कुमार झा हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में हुई थी हत्या, नामजद आरोपी सोनू समेत पांच गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची : अधिवक्ता मनोज कुमार झा हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में हुई थी हत्या, नामजद आरोपी सोनू समेत पांच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार झा हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर गठित टीम को यह उपलब्धि मिली। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी सोनू अंसारी, इमदाद अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी, रिजवान अंसारी, संजीत मांझी और शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में अधिवक्ता की हत्या हुई है। हत्या का मास्टरमाइंड ने पूरी योजना बनाया था। ताकि, अधिवक्ता की हत्या करने के बाद जमीन बेच कर सभी आपस मे पैसा बंटवारा कर लेते। उक्त जमीन पर मुख्य आरोपी अफसर आलम उर्फ लंगड़ा अपना दावा करता था। हालांकि, हत्याकांड का मुख्य आरोपी अफसर आलम उर्फ लंगड़ा उर्फ छोटू अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रांची पुलिस की टीम ने बंगाल, ओडिसा समेत अन्य जगहों पर छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल एक देशी पिस्टल हथियार, 7.65 का तीन जिंदा गोली, बाइक, एक फॉर व्हीलर बलेनो कार और 6 पीस मोबाइल जप्त किया है।

    अफसर आलम के कब्जे में था पहले 14 एकड़ जमीन
    सूत्रों के अनुसार अपराधी अफसर आलम उर्फ लंगड़ा उर्फ छोटू के कब्जे में पूर्व में यह जमीन था। लंगड़ा फर्जी कागजात बना कर अपना मालिकाना हक रखता था। इसके बाद जमीन मालिक ने ज़ेवियर संस्था को पूरा जमीन बेच दिया। इसके बाद भी अपराधी लंगड़ा जमीन से नहीं हटा। मामला विवादित होने के कारण ज़ेवियर संस्था ने न्यायालय में अपराधी लंगड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया। जिसके बाद अधिवक्ता मनोज झा पूरे मामले को देख रहे थे। फिर न्यायालय से ज़ेवियर संस्था को जमीन पर मालिकाना हक का आदेश हुआ। इसके बाद अधिवक्ता मनोज झा पुलिस की मदद से उक्त जमीन पर काम करवाना शुरू किए। इसी दौरान अपराधी लंगड़ा ने हत्या की साजिस रचा और अधिवक्ता मनोज झा की हत्या अपने गुर्गों से पैसा देकर करवा दिया।

    क्या है मामला
    अधिवक्ता मनोज कुमार झा की हत्या 26 जुलाई को रड़गांव में गोली मारकर हुई थी। उस समय मनोज झा संत जेवियर संस्था के द्वारा बनाये जा रहे भवन की बाउंड्री करवा रहे थे। अपराधियों की गोली लगने के कारण मनोज झा की घटनास्थल पर मौत हो गयी थी। हत्याकांड में जमीन विवाद का मामला सामने आया था। जिसमें अफसर आलम उर्फ लंगड़ा उर्फ छोटू का नाम सामने आया है। घटना के बाद मामला हाई-प्रोफाइल होने के बाद जिला पुलिस काफी सक्रियता दिखाते हुए ताबड़ तोड़ कार्रवाई करते हुए सफलता पायी है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री आवास में लगा चलता फिरता जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया
    Next Article खेत में बने करीब 4 फीट गहरे गड़ढ़े में 4 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.