Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 8:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : कचरे के भंगार में लगाई आग, जहरीले धुएं से परेशान हुए शहरवासी
    झारखंड

    रामगढ़ : कचरे के भंगार में लगाई आग, जहरीले धुएं से परेशान हुए शहरवासी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • 20 घंटे से आग बुझाने में जुटा हुआ है छावनी परिषद

    रामगढ़ । रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के मुर्रामकला में कचरे के भंगार में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी है। यह आग इतनी भीषण है कि जहरीला धुआं पूरे शहर में फैल रहा है। इस जहरीले धुएं से लोगों को हो रही परेशानी के बाद छावनी परिषद के अधिकारी भी काफी सक्रिय हो गए हैं। पिछले 20 घंटों से इस भंगार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक लगभग 40 टैंकर पानी यहां उड़ेला जा चुका है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
    मौके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि मंगलवार की शाम तक यहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। उस वक्त तक इस भंगार में कहीं भी आग लगी हुई नहीं थी। लेकिन रात में अचानक मुर्रामकला के लोगों ने जहरीला धुआं फैलता देखा, तो तत्काल छावनी परिषद के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद से लगातार छावनी परिषद का टैंकर यहां पानी छिड़काव कर रहा है। इस पूरे मामले में छावनी परिषद के सीईओ सपन कुमार ने बताया कि इस भंगार में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई है। वहां कुछ कैमिकल डालकर इस प्रकार का आग लगाया गया है, कि पूरे एरिया में ही आग फैल गया है। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी नदारद, छोटी-मोटी इलाज के लिए जाना पड़ता है अमड़ापाड़ा सीएचसी
    Next Article दिल्ली से बिहार आ रही स्लीपर बस फिरोजाबाद में दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025
    कोडरमा

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    August 5, 2025

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.