Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 17, 2025Updated:June 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में रामगढ़ के डीसी फैज़ अहमद मुमताज लगातार प्रयासरत हैं। डीसी मुमताज ने अब तक विभिन्न जिलों में सेवा देने के दौरान 50,000 से अधिक लोगों को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दिलाई है। इनमें रेस्टोरेंट व बार के कर्मचारी, किसान, एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारी, बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोग और आम नागरिक शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जैसी तकनीकें किसी व्यक्ति की बंद हुई सांस को फिर से चालू करने में सक्षम हैं। डीसी के मुताबिक, “चाहे आप ऑफिस में हों या रेस्टोरेंट में, हादसे कभी भी हो सकते हैं। ऐसे में यदि आस-पास मौजूद व्यक्ति को फर्स्ट एड की जानकारी हो तो जान बचाई जा सकती है।”

    रामगढ़ में तैयार हो रही 2000 से अधिक मास्टर ट्रेनरों की सूची

    रामगढ़ जिले में बतौर डीसी कार्यभार संभालने के बाद फैज़ अहमद मुमताज ने जिलेभर में भी इस अभियान को गति दी है। जिले के 15 से 65 वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक लोगों की सूची तैयार की जा रही है। अब तक 2000 से अधिक लोगों ने नामांकन किया है जिन्हें एक सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण में फर्स्ट एड के गुर सिखाए जाएंगे।

    प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये लोग जिले के विभिन्न गांवों में जाकर फर्स्ट एड वॉलंटियर्स की टीम तैयार करेंगे, ताकि आकस्मिक दुर्घटनाओं या आपातकालीन स्थितियों में समय रहते प्रभावी प्राथमिक चिकित्सा दी जा सके।

    डीसी ने इस अभियान को मानवीय जीवन की सुरक्षा से जोड़ते हुए इसे समाज की मूलभूत आवश्यकता बताया और कहा कि “फर्स्ट एड न तो सिर्फ अस्पताल के लिए है, न ही केवल पढ़े-लिखे लोगों के लिए, बल्कि समाज के हर वर्ग को यह आना चाहिए।”

    Also Read :  अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    Also Read :  इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    citizen training community service CPR training CPR प्रशिक्षण District Administration Excise Department Faiz Ahmad Mumtaz farmer training first aid training first aid volunteers health awareness horticulture sector Jharkhand news life-saving techniques Master Trainers primary medical care Ramgarh Restaurant Staff आम नागरिक प्रशिक्षण एक्साइज विभाग किसान प्रशिक्षण जिला प्रशासन जीवन रक्षक तकनीक झारखंड समाचार प्राथमिक चिकित्सा फर्स्ट एड ट्रेनिंग फर्स्ट एड वॉलंटियर्स फैज़ अहमद मुमताज बागवानी क्षेत्र मास्टर ट्रेनर रामगढ़ रेस्टोरेंट कर्मचारी सामुदायिक सेवा स्वास्थ्य जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा
    Next Article झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.