Johar Live Desk : अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की जिंदगी में खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उपासना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस खुशखबरी की जानकारी राम चरण के पिता और मशहूर अभिनेता चिरंजीवी ने बीती देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए दी।

चिरंजीवी ने फैंस के साथ साझा की खुशी
चिरंजीवी ने पोस्ट में लिखा, “बहुत खुशी के साथ हम आपको यह बताना चाहते हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं—एक लड़का और एक लड़की। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का स्वागत करना और दादा-दादी बनने का सौभाग्य हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है।” उन्होंने आगे लिखा, “आप सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद।”
View this post on Instagram
इस खबर के सामने आने के बाद राम चरण और उपासना के फैंस और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बधाइयां देना शुरू कर दिया है।

Also Read : बजट 2026 आज होगा पेश, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी लगातार 9वां बजट




