Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 11:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राज्यसभा चुनाव : बिहार में राजद के प्रेमचंद और अमरेंद्रधारी ने भरा पर्चा
    बिहार

    राज्यसभा चुनाव : बिहार में राजद के प्रेमचंद और अमरेंद्रधारी ने भरा पर्चा

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2020Updated:March 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार से राज्यसभा के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता और समाजसेवी अमरेंद्रधारी सिंह ने आज नामांकन दाखिल कर दिया।

    विधानसभा के सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बटेश्वर नाथ पांडे के समक्ष श्री गुप्ता और श्री सिंह ने अलग-अलग सेट में राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। दोनों नेताओं के पर्चा दाखिल करने के मौके पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ ही पार्टी के कई अन्य विधायक और विधान पार्षद मौजूद थे। राजद ने आज ही अपने कोटे के इन दो सीटों के लिए इनके नामों की घोषणा की थी

    उल्लेखनीय है कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 13 मार्च 2020 है। ऐसे में सदन के सदस्यों के अनुपात से राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 विधायकों की जरूरत होगी।

    ऐसा माना जा रहा है कि राजद कोटे से दो, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से दो तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से एक नेता का राज्यसभा जाना तय है। जदयू और भाजपा के उम्मीदवार अंतिम दिल कल नामांकन दाखिल करेंगे।
    उधर, दूसरी ओर सत्तारूढ़ जदयू श्री रामनाथ ठाकुर और श्री हरिवंश को एक बार फिर अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर चुका है। श्री ठाकुर और श्री हरिवंश का राज्यसभा का कार्यकाल इस वर्ष 09 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं, भाजपा ने विवेक ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
    राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी 13 मार्च 2020 तक पर्चा भर सकेंगे। वहीं, नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को होगी। उम्मीदवार 18 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। बिहार में राज्यसभा लिए मतदान 26 मार्च को होगा।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में कोराना के बढ़ते प्रकोप पर पीएम मोदी बोले, सरकार वायरस से निपटने के लिए सतर्क हैं
    Next Article सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों का लाभ सुनिश्चित करें, निःसंतान वृद्ध दंपत्ति को राशनकार्ड व पेंशन उपलब्ध कराएं : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    बिहार

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025
    बिहार

    घूसखोर महिला दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, 20 हजार रुपये ले रहे थे रिश्वत

    August 5, 2025
    बिहार

    प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

    August 5, 2025
    Latest Posts

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.