Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ने से मूलवासियों की हो रही हकमारी: राजनाथ सिंह
    झारखंड

    झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ने से मूलवासियों की हो रही हकमारी: राजनाथ सिंह

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजनाथ सिंह ने फोन से किया ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित

    साहिबगंज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजमहल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में श्रीधर दियारा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया. सोमवार को यहां राजनाथ का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका. तब उन्होंने फोन से ही जनता को संबोधित किया. कहा श्रीधर दियारा की जनता जब ताला मरांडी को जीत दिला कर नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे के सपने को पूरा करेंगे तो वो फिर आकर यहां की जनता का धन्यवाद करेंगे. आज झारखंड की स्थिति दयनीय हो गयी है. यहां के मुख्यमंत्री और नेता जेल में बंद हैं क्योंकि उन्होंने राज्य की संपत्ति को लूटने का काम किया है. झारखंड में बंगलादेशी घुसपैठ भी बढ़ गया है, जिसके कारण भारत के मूलवासियों को मिलने वाली योजनाओ का लाभ बंट जा रहा.

    पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए एकमात्र देश है भारत- बाउरी

    भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड सहित देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के कार्य में लग गई है. श्रीधर दियारा की जनता जो पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिक थे, वहां से प्रताड़ित होकर अपने देश वापस आए हैं. पड़ोसी देशों में हिंदुओं की संख्या 22% थी वहीं अब घट कर मात्र 2% हो गई. आज हमारे सनातन धर्म की धरोहर इन देशों में लुप्त हो गई है. पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए मात्र एक देश भारत ही है जहां वे सब शरण ले सकते हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर दूसरे देशों में बसे और प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं को वापस भारत में नागरिकता देने का काम किया है.

    गठबंधन सरकार ने झारखंड के खनिज बेच भरी अपनी तिजोरी

    बाउरी ने कहा कि संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठिया हमारी बहू-बेटियों, बहनों पर अत्याचार कर रहे हैं. रुबिका पहाड़िया को एक बांग्लादेशी मुस्लिम युवक ने टुकड़ों में काट दिया. झारखंड सरकार ऐसे घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है. उनके घरों से करोड़ों रुपए बरामद किए गए. कांग्रेस राजद और झामुमो की गठबंधन वाली सरकार झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का काम कर रही है. इन्होंने पहाड़ जंगलों खनिजों को बेचकर अपनी तिजोरी भारी है.

    झारखंड बांग्लादेशी घुसपैठ मूलवासी राजनाथ सिंह हकमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमासिक अपराध गोष्ठी में बोले एसपी, अपराध पर नियंत्रण के साथ लंबित मामलों को निपटाए
    Next Article बेरमो में पोस्टल बैलट से डाला वोट, छूटे हुए मतदानकर्मियों ने किया थी डीसी से अनुरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.