Johar Live Desk : बॉलीवुड से एक और खुशखबरी सामने आई है। एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह के दिन अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल का स्वागत किया। यह गुड न्यूज खुद राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस के साथ साझा की।
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में बेटी का आगमन हुआ है। एक्टर ने लिखा कि चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर उन्हें जीवन का सबसे बड़ा उपहार मिला है। पोस्ट सामने आते ही बॉलीवुड से लेकर फैंस तक, हर तरफ से कपल को ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं।
कपल की यह खुशी इसलिए भी खास है क्योंकि आज यानी 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। ऐसे खास दिन पर माता-पिता बनना उनके लिए किसी डबल सेलिब्रेशन से कम नहीं।

इससे पहले भी दोनों ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी भी बेहद खास रही है। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी और शादी से पहले उन्होंने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2021, 15 नवंबर को ही कपल ने सात फेरे लिए थे।
View this post on Instagram
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

