Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 9:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»रजनीकांत ने कहा, पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाना पसंद नहीं
    मनोरंजन

    रजनीकांत ने कहा, पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाना पसंद नहीं

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत का कहना है कि वह पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाना पसंद नही करते हैं।

    रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म दरबार में एक बेहद अलग तरह के पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। रजनीकांत ने कहा,“मुझे पुलिस वाले की भूमिका निभाना पसंद नहीं है क्योंकि पुलिस वाले के किरदार में ड्यूटी और सीरियसनेस होता है, किसी क्रिमिनल के पीछे उसे भागना होता है, मुझे ऐसे किरदार नहीं पसंद, मुझे तो मनोरंजक, इजी गो टाइप की भूमिकाएं पसंद हैं। निर्देशक मुरुगादोस एक बहुत ही बेहतरीन विषय के साथ मेरे पास आए, इसलिए मैंने यह फिल्म कर ली।”

    रजनीकांत ने कहा,“फिल्म जॉन जॉनी जनार्दन भी साउथ में बनी फिल्म मूंडरू मुगम का हिंदी रीमेक थी, जिसे हिंदी में बहुत बाद में बनाया गया था। साउथ में फिल्म मूंडरू मुगम का वह पुलिस वाला किरदार एलेक्स बहुत फेमस हो गया था। उस फिल्म के बाद अब फिल्म दरबार में भी जो पुलिस वाला कैरक्टर आदित्य अरुणाचलम का है, वह सामान्य पुलिस वालों की तरह नहीं, बल्कि बेहद अलग है। यह आप फिल्म में देखेंगे।”

    रजनीकांत से पूछा गया कि बॉलीवुड में कई पुलिस वाले दमदार किरदार सामने आए हैं। अजय देवगन की सिंघम है, रणवीर सिंह की सिंबा है, सलमान की फिल्म ‘दबंग 3’ रिलीज़ होने वाली है और अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ है, लेकिन अब आप पुलिस वाले का किरदार लेकर आ गए हैं। ऐसे में क्या आप इन सभी हीरोज और पुलिस वाले किरदारों के असली थलाइवा हैं और सब आपके दरबार में हैं? इस सवाल के जवाब में रजनीकांत ने कहा,“ऐसा नहीं है, असली थलाइवा तो जनता है, दर्शक है, दर्शक ही सभी की फिल्म देखने के बाद तय करती है कि किसने कौन सा रोल सबसे अच्छा निभाया है। वही दर्शक असली थलाइवा होते हैं।” फिल्म ‘दरबार’ तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहानायक अमिताभ बच्चन ने ‘चेहरे’ के कुछ सीन का किया निर्देशन
    Next Article अभिनेता दीपक डोबरियाल ने कहा, बच्चों की बुद्धिमता को नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    July 7, 2025

    बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    July 7, 2025

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025

    मुफ्फसिल थानेदार कुणाल किशोर बने मिसाल, नट्ठा गाय से नंदनी और फिर मातृत्व तक की मार्मिक यात्रा

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.