Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुंबई में बारिश से तबाही: चैंबूर और विक्रोली में दीवार ढहने से 11 की मौत, लोकल ट्रेन सेवा ठप, सड़कों पर जलसैलाब
    जोहार ब्रेकिंग

    मुंबई में बारिश से तबाही: चैंबूर और विक्रोली में दीवार ढहने से 11 की मौत, लोकल ट्रेन सेवा ठप, सड़कों पर जलसैलाब

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई। भारी बारिश ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। मायानगरी में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां दीवार ढहने से संबंधित दो दर्दनाक हादसे हुए हैं। पहली घटना में जहां, भारी बारिश से बेहाल मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई, जिसमें 11 लोगों की जानें चली गईं। वहीं, दूसरी घटना में विक्रोली इलाके में आवासी मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों जगह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

    समाचार एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का कहना है कि भूस्खलन के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि अंदर अभी और फंसे हो सकते हैं, जिन्हें बचाने का काम जारी है। इसके अलावा, बीएमसी ने कहा कि मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

    चेंबूर की घटना पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने कहा कि एनडीआरएफ ने मलबे से दो शव बरामद किए हैं। एनडीआरएफ कर्मियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने 10 शव बरामद निकाले थे। अभी कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

    इधर, मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर से मायानगरी की रफ्तार रोक दी है। मुंबई में रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से चारों तरफ जलसैलाब सा नजारा देखने को मिल रहा है। सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर जलजमाव है और घुटनों तक पानी भर आया है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलसैलाब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

    मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर में जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। माना जा रहा है कि मुंबई में आज भी बारिश जारी रहेगी। 

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन कारोबारी अल्ताफ हत्याकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड छोड़ शूटर समेत अन्य गिरफ्तार
    Next Article 18 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.