Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी बारिश, कई मकान गिरे
    जोहार ब्रेकिंग

    ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी बारिश, कई मकान गिरे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में पिछले डेढ़ महीने से हो रही लगातार और मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए जंजाल बनती जा रही है। भारी बारिश के कारण पूरे जिले में सैकडों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए, वहीं दूसरी ओर घरों में बरसात का पानी घुस जाने से कई परिवारों को घर छोड़कर दूसरे के घरों में सहारा लेना पड़ रहा है। गांवों की कई सड़के तालाब बन गई हैं। लोग मोटर पंप से पानी निकाल रहे हैं। जगह-जगह जल जमाव होने से कई तरह की बीमरियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है।

    ऐसा ही नाजारा मंगलवार को तोरपा प्रखंड के अम्मा पकना गांप में देखने को मिला, जहां लगातार हो रही बारिश से गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अम्मा पकना गांव की पुनिया देवी सहित कई लोगों के घर गिर गये हैं। गांव के जागरूक किसान और भाजपा नेता रामानंद साहू कहते हैं कि ऐसी विनाशकारी बारिश उन्होंने कभी नहीं देखी थी। उन्होंने कहा कि बारिश से खेती तो चौपट हो ही गई, अब गरीब लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। घर-आंगन सभी जगह पानी भरा हुआ है। जगह-जगह जल जमाव होने के कारण पैदल चलना मुश्किल है। अम्मा पकना निवासी इंद्रनाथ सिंह, तुना सिंह, कुम्भकरण सिंह, मुनु साहू, कृष्णा साहू, सनोज साहू, पुनिया देवी, बिरसमानी देवी, हरिप्रसाद साहू, रमेश भगत, ज्योति गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता सहित अन्य लोगों के घरो ंमें बरसात का पानी घुस गया है। रमेश भगत का गाय शेड पूरी तरह गिर गया, वहीं उमेश भ्गत सहित कई अन्य घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

    गांव के हरि प्रसाद साहू और रमेश भगत कहते हैं कि एक ओर तो गरीबों की खेती को बरसात ने बर्वाद कर दिया अब, घरों के ध्वस्त होने से गरीब पूरी तरह तबाह हो गये हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सरकारी मदद नहीं मिली, तो आनेवाले दिनों में और अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

    मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

    गम्मा पकना सहित अन्य सैकड़ों गांवों में जगह-जगह गंदा पानी का जमाव होने से वहा मच्छर पनप रहे हैं। इसके कारण उनका प्रकोप तो बढ़ा ही है, वहीं मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फलने की आशंका बढ़ती जा रही है। अम्मा पकना गांव के बरसात प्रभावित लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग की है।

    इसे भी पढ़ें : रांची में युवक पर जा’नलेवा ह’मला, गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश

    many houses collapsed Rain caused trouble for villagers कई मकान गिरे ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 अगस्त को इस जिले में नहीं बिकेगी शराब, स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा…
    Next Article JSSC : इस दिन से इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.