Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लॉकडाउन की वजह से रेलवे का बुरा हाल, कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    लॉकडाउन की वजह से रेलवे का बुरा हाल, कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2020Updated:July 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से देश का ऐसा कोई सेक्टर या क्षेत्र नहीं होगा जिस पर गहरा असर ना पड़ा हो। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी वायरस या महामारी की वजह सभी ट्रेनों का संचालन रोक दिया हो, यही वजह है कि रेलवे की माली हालत खस्ता हो गई है।

    रेलवे पर कोरोना का इतना नकारात्मक असर पड़ा है कि रेलवे के पास अब अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन देने लायक राशि नहीं बची है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय से चिट्ठी लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की बात कही है।
    रेलवे ने ये कदम इसलिए उठाया ताकि मौजूदा वित्त वर्ष में सभी रिटायर हुए व्यक्तियों को पेंशन दी जा सके। रिपोर्ट में बताया गया है कि रेलवे के पास इस समय 13 लाख कर्मचारी और अधिकारी है। रेलवे वैसे तो सरकारी महकमा है लेकिन कर्मचारियों को पेंशन रेलवे को अपने फंड से देना होता है। 

    एक अनुमान के मुताबिक रेलवे को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 53,000 करोड़ रुपये का पेंशन व्यय देना होगा। यही वजह है कि रेलवे ने इसके लिए नॉर्थ ब्लॉक से आग्रह किया है। लॉकडाउन की वजह से वैसे तो रेलवे ने ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया था, हाल ही में कुछ स्पेशल ट्रेन और मालगाड़ी का संचालन शुरू किया गया है लेकिन उससे उतनी आमदनी नहीं बन रही है। 

    रेलवे का मानना है कि इन वित्तीय बाधाओं के लंबे समय तक चलने की वजह से कर्मतारियों को समय पर वेतन देने में भी परेशानी सामने आ सकती है। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ढांचागत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में रेलवे ने इस बात को रखा है। 

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिछले साल भी पेंशन फंड में 53,000 करोड़ रुपये पूरी तरह से नहीं दिए गए थे, जिसकी वजह से इस फंड में लगभग 28,000 करोड़ रुपये का नेगेटिव क्लोजिंग बैलेंस था। ज्यादा स्थिति बिगड़ने पर रेलवे ने नॉर्थ ब्लॉक से गुहार लगाई है।

    Latest news National news Online news Railway
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टैनफोर्ड स्टडी में उप्र, बिहार को कोविड रिपोर्टिग में सबसे खराब बताया, कर्नाटक ने किया अच्छा काम
    Next Article झारखण्ड : दुर्वासा मुनि के आज्ञा से युधिष्ठिर ने किया था दुखहरण महादेव की स्थापना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.