Jamshedpur : झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। पटरियों पर पानी भर जाने से ट्रेनों का सुरक्षित संचालन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को कई ट्रेनों को रद्द और कुछ का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।
रद्द की गई ट्रेनें:
टाटानगर से खुलने और पहुंचने वाली 20 से अधिक मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें शामिल हैं:
टाटानगर–निट्र एक्सप्रेस
टाटा–खड़गपुर मेमू
राउरकेला–टाटा मेमू
बरकाकाना–टाटा मेमू
बड़बिल–टाटा मेमू
टाटा–बड़बिल मेमू
टाटा–बरहमपुर मेमू
खड़गपुर–टाटा–खड़गपुर दोहरी सेवा
टाटा–खड़गपुर–टाटा मेमू
मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनें:
22892 रांची–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस अब 19 जून को कोटशिला–राजाबेड़ा–चंद्रपुरा–भोजूडीह–आद्रा–मेदिनीपुर–खड़गपुर होते हुए चलेगी।
12809 मुंबई–हावड़ा मेल और 12261 मुंबई–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस को सिनी–कांड्रा–चंडीपुर–पुरुलिया–हावड़ा मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।
जगदलपुर–हावड़ा, आरा–दुर्ग, भुज–शालिमार और एलटीटी–शालिमार ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्गों से परिचालित किया जा रहा है।
रेलवे ने क्या कहा?
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या मोबाइल ऐप के माध्यम से अवश्य जांच लें। जलजमाव के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है और सहायता के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की है।
Also Read : झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO
Also Read : झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें
Also Read : नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार
Also Read : BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट