Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 5:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»राहुल गांधी का दो दिवसीय झारखंड दौरा : पहले दिशोम गुरु को देंगे श्रद्धांजलि, फिर जाएंगे चाईबासा
    चाईबासा

    राहुल गांधी का दो दिवसीय झारखंड दौरा : पहले दिशोम गुरु को देंगे श्रद्धांजलि, फिर जाएंगे चाईबासा

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 5, 2025Updated:August 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। 6 अगस्त को उन्हें चाईबासा की विशेष अदालत में बीजेपी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले में सशरीर पेश होना है।

    झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे रांची पहुंचेंगे। इसके बाद वह गुरु जी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नेमरा जा सकते हैं। तय शेड्यूल के अनुसार वह मंगलवार रात रांची में रुकेंगे और बुधवार को हेलीकॉप्टर से चाईबासा जाएंगे। हालांकि, मौसम खराब होने पर शेड्यूल में बदलाव संभव है।

    मानहानि मामले की पृष्ठभूमि

    यह मामला 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा बीजेपी नेता अमित शाह के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। बीजेपी नेता प्रताप कटियार ने इसके खिलाफ चाईबासा के सीजीएम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को सशरीर पेश होने का आदेश दिया था।

    पहले जारी हुआ था वारंट

    इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। इसके विरोध में उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने भी उन्हें चाईबासा की विशेष अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। पहले एमपी-एमएलए कोर्ट ने 26 जून को उनकी उपस्थिति का आदेश दिया था, लेकिन उनके अधिवक्ता के आग्रह पर हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को पेशी की तारीख तय की।

    कांग्रेस का निर्देश : भीड़ न जुटाएं

    पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी के दौरान भीड़ न जुटाई जाए। जानकारी के अनुसार, उनके साथ झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहेंगे।

    hearing in defamation case Rahul Gandhi's Jharkhand visit: Appearance in Chaibasa court मानहानि मामले में सुनवाई राहुल गांधी का झारखंड दौरा : चाईबासा कोर्ट में पेशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशाेम गुरु के पार्थिव शरीर विधानसभा के लिए रवाना, नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
    Next Article संसद में NDA की बैठक, PM मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर किया गया सम्मानित

    Related Posts

    सराइकेला-खरसावां

    कपाली में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद…

    September 19, 2025
    झारखंड

    बोकारो के दो युवक चला रहे थे बच्चों की अ’श्लील सामग्री का नेटवर्क, CID ने दबोचा

    September 19, 2025
    चतरा

    देवघर का शातिर ठग चतरा पुलिस के शकंजे में, खाते से उड़ा डाला था सात लाख

    September 19, 2025
    Latest Posts

    कपाली में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद…

    September 19, 2025

    बोकारो के दो युवक चला रहे थे बच्चों की अ’श्लील सामग्री का नेटवर्क, CID ने दबोचा

    September 19, 2025

    देवघर का शातिर ठग चतरा पुलिस के शकंजे में, खाते से उड़ा डाला था सात लाख

    September 19, 2025

    JSSC-CGL 2024 पेपर लीक मामला: तीन मुख्य आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

    September 19, 2025

    फिर उठी शिबू सोरेन को भारत रत्न की मांग, साहिबगंज में भावुक हुए पंकज मिश्रा

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.