Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Sep, 2025 ♦ 6:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राहुल गांधी 6 जून को बिहार दौरे पर… जानें कहां होगा कार्यक्रम
    बिहार

    राहुल गांधी 6 जून को बिहार दौरे पर… जानें कहां होगा कार्यक्रम

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 6 जून को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ माने जाने वाले नालंदा जिले के राजगीर में ‘अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से नालंदा पहुंचेंगे।

    अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग से संवाद

    इस सम्मेलन में राहुल गांधी अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि पहले यह कार्यक्रम 27 मई को प्रस्तावित था, लेकिन राजगीर में हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 6 जून कर दिया गया। CM नीतीश का गृह जिला है और यहां अत्यंत पिछड़ा वर्ग को उनका परंपरागत वोट बैंक माना जाता है। ऐसे में राहुल गांधी का यह दौरा नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    लगातार 5वां बिहार दौरा

    राहुल गांधी पिछले पांच महीनों में यह पांचवीं बार बिहार का दौरा करेंगे। इससे पहले वे 18 जनवरी, 4 फरवरी, 7 अप्रैल और 15 मई को भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। लगातार हो रहे इन दौरों को कांग्रेस की चुनावी तैयारी और संगठन को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    दरभंगा दौरे पर दर्ज हुई थीं दो FIR

    15 मई को हुए बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास पहुंचे थे, लेकिन उनके पास प्रशासन की अनुमति नहीं थी। इसके चलते उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई थीं। एक FIR धारा BNS 163 (पूर्व में धारा 144) के उल्लंघन को लेकर मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम द्वारा दर्ज की गई थी, जबकि दूसरी FIR बिना अनुमति छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने पर जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने कराई थी। दरभंगा से लौटने के बाद राहुल गांधी पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक मल्टीप्लेक्स में ‘फुले’ फिल्म देखी और बातचीत की।

    कांग्रेस ने झोंकी ताकत

    कांग्रेस इस सम्मेलन को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सम्मेलन में राज्य और जिला स्तर के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) समुदाय के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को पार्टी के मिशन बिहार का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

    Also Read : दो दोस्तों पर चली गो’ली, एक की मौ’त, दूसरा जख्मी

    Bihar visit Congress Congress rally Extremely Backward Class Conference helicopter travel Nalanda Nitish kumar Patna Airport political event Rahul Gandhi Rajgir Rajgir Convention Center अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कांग्रेस कांग्रेस रैली नालंदा नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट बिहार दौरा राजगीर राजगीर कन्वेंशन सेंटर राजनीतिक कार्यक्रम राहुल गांधी हेलीकॉप्टर यात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की ट्रेन से क’टकर मौ’त, जांच शुरू
    Next Article एलन मस्क ने छोड़ा DOGE प्रमुख का पद, ट्रंप ने दी विदाई

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    BJP के नेता जब गालियां देते हैं तब पीएम कहां होते है : तेजस्वी यादव

    September 3, 2025
    ट्रेंडिंग

    गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन की मौ’त, मुआवजे का ऐलान

    September 3, 2025
    बिहार

    बिहार में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती : 11,000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू

    September 3, 2025
    Latest Posts

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने खुला पत्र जारी कर खोला जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था का पोल…

    September 3, 2025

    धनबाद में क्वार्टर एनओसी के लिए रिश्वत लेते पकड़े गए बीसीसीएल कर्मी…

    September 3, 2025

    पारंपरिक रूप से मनाया गया करमा पर्व, डाली सजाकर नृत्य गीत पर झुमी बहनें

    September 3, 2025

    मेरठ जेल में मुस्कान की ख्वाहिश, बच्चे को भगवान कृष्ण जैसा देखना चाहती हैं….

    September 3, 2025

    पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन से गांधी जयंती तक देशभर में बीजेपी का सेवा पखवाड़ा…

    September 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.