Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 3:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल गांधी को छात्रों से मिलने की मिली अनुमति, कार्यक्रम स्थल बदला गया
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी को छात्रों से मिलने की मिली अनुमति, कार्यक्रम स्थल बदला गया

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज बिहार के दरभंगा में छात्रों से संवाद करने की अनुमति मिल गई है. लेकिन कार्यक्रम अब पहले से तय स्थान पर नहीं, बल्कि एक नए स्थान टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा. दरअसल, राहुल गांधी का यह कार्यक्रम “शिक्षा न्याय संवाद” अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वे राज्यभर में दलित छात्रों से मिलकर शिक्षा के मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं. पहले यह कार्यक्रम दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में तय किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने वहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी.

    जिला कल्याण पदाधिकारी ने बस इतना कहा कि हॉस्टल परिसर में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया. कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अभय दुबे ने आरोप लगाया कि यह फैसला राज्य सरकार के दबाव में लिया गया है. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सामाजिक उद्देश्य वाले कार्यक्रम को राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है. फिर भी राहुल गांधी सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में अडिग हैं, और शिक्षा इसमें एक अहम कड़ी है.”

    दुबे ने दरभंगा प्रशासन से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना है और इसे राजनीति से जोड़ना अनुचित है. इस बीच, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि राहुल गांधी पटना में एक थिएटर में “फुले” फिल्म भी देख सकते हैं. यह फिल्म समाज सुधारकों ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है और दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई को उजागर करती है.

    Also Read : बूढ़े बाप के सामने बेटे को मा’र दी गो’ली, देर रात नक्सल इलाके में जांच करने पहुंची पुलिस

    Ambedkar hostel Bihar Congress Congress Leader Dalit students Darbhanga District Administration education issues political event Rahul Gandhi Shiksha Nyay Samvad student dialogue student interaction Town Hall venue change अंबेडकर हॉस्टल कांग्रेस कांग्रेस नेता कार्यक्रम स्थल परिवर्तन छात्र संवाद छात्रों से संवाद जिला प्रशासन टाउन हॉल दरभंगा दलित छात्र बिहार राजनीतिक कार्यक्रम राहुल गांधी शिक्षा न्याय संवाद शिक्षा मुद्दे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, 14 जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी
    Next Article सिमडेगा में महिला की गला का’टकर ह’त्या

    Related Posts

    झारखंड

    रजरप्पा के भैरवी नदी में डूबे युवक का श’व तेनुघाट में मिला

    July 1, 2025
    झारखंड

    कोचिंग संस्थानों की फर्जी उपलब्धियों पर रोक लगाए सरकार: अजय राय

    July 1, 2025
    क्राइम

    जमशेदपुर में हुए लूटकांड का 18 घंटे के भीतर खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 1, 2025
    Latest Posts

    रजरप्पा के भैरवी नदी में डूबे युवक का श’व तेनुघाट में मिला

    July 1, 2025

    बच्ची के गले में लिपटे थे दो सांप, पिता ने बचाई जान

    July 1, 2025

    कोचिंग संस्थानों की फर्जी उपलब्धियों पर रोक लगाए सरकार: अजय राय

    July 1, 2025

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सतीश कुमार को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    जमशेदपुर में हुए लूटकांड का 18 घंटे के भीतर खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.