Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 4:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रघुवर बताएं उनके समय में क्यों नहीं बनी पेसा नियमावली : विनोद पांडेय
    जोहार ब्रेकिंग

    रघुवर बताएं उनके समय में क्यों नहीं बनी पेसा नियमावली : विनोद पांडेय

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रघुवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से हेमंत सरकार पर लगाए गए आरोपों पर सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा और रघुवर दास आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं, न कि समाधान देना। विनोद पांडेय ने कहा कि रघुवर दास को पेसा कानून की याद अब आ रही है, जबकि उनके पूरे शासनकाल में इस दिशा में एक भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने पूछा कि यदि उन्हें आदिवासी समाज की इतनी ही चिंता थी तो 2014 से 2019 के दौरान भाजपा सरकार ने पेसा कानून लागू क्यों नहीं किया। भाजपा नेता बताएं कि उन्होंने राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा आखिर कहीं पर सरना आदिवासी धर्म कोड या पेसा नियमावली के लिए कोई पहल नहीं की।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को आदिवासियों के स्वशासन से नहीं, बल्कि सत्ता से मतलब है। झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा को पेसा कानून की मूल भावना से नहीं, बल्कि इसे अपने एजेंडे के अनुसार मोड़ने में रुचि है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पेसा नियमावली को लेकर गंभीरता से काम कर रही है और तमाम वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब अंतिम स्तर पर प्रक्रिया हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं आदिवासी हैं, सरना धर्म को मानने वाले हैं और भाजपा को यह रास नहीं आता। इसलिए वह समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। पांडेय ने भाजपा पर आदिवासी समाज को विदेशी धर्म और मूल धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा है, जो आदिवासियों को ईसाई बताकर उनकी नागरिकता, रोज़गार और अधिकारों को संदेह के घेरे में खड़ा करती रही है।

    Also Read : IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह दो दिन के लिए ACB की रिमांड पर

    Also Read : पत्नी ने आशिक शाहिद के साथ मिलकर रची थी रमेश उरांव की हत्या की साजिश, क्या बता गये SSP… देखें वीडियो

    Raghuvar should explain why PESA rules were not made during his time: Vinod Pandey रघुवर बताएं उनके समय में क्यों नहीं बनी पेसा नियमावली : विनोद पांडेय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निगम में आदिवासी क्षेत्रों को शामिल करने का विरोध तेज, परसुडीह DC कार्यालय पर हुआ प्रदर्शन
    Next Article कांग्रेस बताए क्यों 1961 की जनगणना में हटाया आदिवासी कोड : सुदर्शन भगत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025
    झारखंड

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025
    Latest Posts

    NIA की बड़ी कार्रवाई : केरल से दबोचा गया लांजी ब्लास्ट का फरार माओवादी

    October 14, 2025

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर

    October 14, 2025

    कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, सारंडा को मिला अभ्यारण्य का दर्जा…

    October 14, 2025

    अरगोड़ा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 18 बाइक, कार और कैश बरामद

    October 14, 2025

    तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, ₹44 हजार कैश, बाइक और मोबाइल जब्त

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.