Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले के मंझारी प्रखंड के बड़ा-लागड़ा गांव के निवासी रघुनाथ बिरुवा का चयन संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के UN Volunteer के रूप में किया गया है। वे UNDP के अंतर्गत कार्य करेंगे और अपना योगदान देंगे।
रघुनाथ “हो” आदिवासी समुदाय से हैं और वर्तमान में भुवनेश्वर स्थित Kalinga Institute of Social Science (KISS) में इतिहास विषय में Ph.D. शोधकर्ता हैं। उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है और दो बार UGC NET (इतिहास) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
इसके अलावा, रघुनाथ ने कोल्हान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनीता कुमारी के मार्गदर्शन में ICSSR, नई दिल्ली के राष्ट्रीय शोध परियोजना “पश्चिमी सिंहभूम से Tribal Migration” पर भी काम किया है। वे समय-समय पर कोल्हान क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान देते रहे हैं।
UNDP में रघुनाथ के चयन से कोल्हान के निवासियों और “हो” आदिवासी समुदाय में गर्व और खुशी का माहौल है। यह स्थानीय विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं।
रघुनाथ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, KISS के संस्थापक अचुत्य सामंता, मार्गदर्शक डॉ. रत्नाकार, डॉ. अनीवन, डॉ. सुनीता कुमारी, अन्य प्रोफेसर्स, सहयोगियों, शोधकर्ताओं, परिवार और दोस्तों को दिया है, जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका समर्थन और मार्गदर्शन किया।


