Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राज्य के प्रमुख नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था।
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने अपने शोक संदेश में ट्वीट कर कहा, “झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे पितातुल्य रहे हैं। सदैव उनका सानिध्य मुझे मिला। उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मरांग बूरू पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मेरे जैसे उनके लाखों प्रशंसकों, उनके समर्थकों, उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”
झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं।
उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे पितातुल्य रहे हैं। सदैव उनका सानिध्य मुझे मिला। उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मरांग बूरू… pic.twitter.com/E4GERZ6q8k
— Raghubar Das (@dasraghubar) August 4, 2025
इसी तरह, BJP के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति! pic.twitter.com/8OUQM1s73r
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 4, 2025
शिबू सोरेन, जिन्हें उनके समर्थक ‘गुरुजी’ के नाम से पुकारते थे, ने झारखंड राज्य के गठन और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। झारखंड विधानसभा ने भी उनके सम्मान में अपनी मॉनसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
Also Read : झामुमो कार्यालय में शोक का माहौल, पार्टी ध्वज आधा झुका