Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुरी स्टेशन पर भी उतरे कुड़मी समाज के प्रदर्शनकारी, कई ट्रेनें प्रभावित
    झारखंड

    मुरी स्टेशन पर भी उतरे कुड़मी समाज के प्रदर्शनकारी, कई ट्रेनें प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi (Muri) : मुरी स्टेशन में आज सुबह से ही कुड़मी समाज के भारी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए हैं। ये लोग खुद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन की वजह से रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं।

    रेलवे ने स्थिति को देखते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। आंदोलनकारी ट्रैक पर डटे हुए हैं और ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हैं।

    कुड़मी समाज की यह मांग कोई नई नहीं है। साल 2022 में पहली बार 20 सितंबर को बड़े पैमाने पर रेल रोको आंदोलन हुआ था, जो 9 दिन चला था। इसके बाद 2023 में भी इसी तारीख को आंदोलन हुआ। 2024 में चुनावों के चलते आंदोलन स्थगित रहा था, लेकिन इस बार आंदोलन फिर शुरू हो गया है और इसकी गूंज अब दिल्ली के जंतर मंतर तक पहुंच गई है।

    फिलहाल राज्य और केंद्र सरकार के किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने इस पर साफ रुख नहीं अपनाया है। वहीं, प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात हालात से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    Also Read : कुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो

    अनुसूचित जनजाति मांग एसटी दर्जा मांग कुड़मी आंदोलन 2025 कुड़मी समाज जंतर मंतर प्रदर्शन जिला प्रशासन झारखंड आंदोलन झारखंड समाचार ट्रेनों का संचालन बाधित मुरी स्टेशन रांची समाचार राजनीतिक प्रतिक्रिया रेल रोको आंदोलन रेलवे ट्रैक जाम सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो
    Next Article रामदयालु रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.