Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 2:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»प्रवासियों के गांव लौटने के साथ बढ़ा संपत्ति विवाद, 80,000 से अधिक शिकायतें दर्ज
    देश

    प्रवासियों के गांव लौटने के साथ बढ़ा संपत्ति विवाद, 80,000 से अधिक शिकायतें दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। प्रवासियों के गांव लौटने के साथ पैतृक संपत्ति और खेती की जमीन को लेकर परिवार में झगड़े हो रहे हैं। उत्तरप्रदेश में 20 मई तक संपत्ति विवाद को लेकर 80,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।

    लॉकडाउन के बाद लाखों मजदूर शहरों से पलायन कर गांव की ओर लौट गए। शहरों में काम-धंधा बंद होने के बाद उन्हें गांव जाना पड़ा लेकिन अब गांवों में नया विवाद खड़ा होता जा रहा है। दरअसल, मजदूरों के गांव लौटने के साथ घर और खेती की जमीन को लेकर विवाद पैदा हो रहा है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवारों में नया झगड़ा छिड़ गया है।

    घनी आबादी वाले उत्तरप्रदेश में लाखों मजदूर लॉकडाउन लागू होने और उसके आगे बढ़ने के बाद अपने गांव की ओर लौट गए। हजारों लोगों ने गांव वापस लौटने के लिए परिवहन सेवा का सहारा नहीं मिलने पर पैदल ही जाने का फैसला किया तो कइयों ने साइकल और ट्रक के सहारे अपने गांव पहुंचने की कोशिश की।
    मई महीने में सरकार ने मजदूरों के लौटने के लिए बस और ट्रेन सेवा चलाने का फैसला किया जिस कारण लाखों की संख्या में प्रवासी अपने गांव और कस्बे तक पहुंच पाए। शहरों में रहने वाले प्रवासियों के पास न तो खाने के लिए पैसे बचे थे और न ही वे मकान का किराया देने के लिए समर्थ थे। नया पलायन गांवों में सीमित मात्रा में मौजूद संसाधनों पर तनाव पैदा कर रहा है।

    बलिया के रतसरकलां की प्रधान स्मृति सिंह कहती हैं कि वे गांव लौटने वाले करीब 1,000 लोगों को क्वारंटाइन करने और पारिवारिक कलह को निपटाने के बीच फंसी हुई हैं। स्मृति सिंह के मुताबिक संपत्ति को लेकर झगड़ा हर रोज हो रहा है। ये सभी मामले एक ही समान हैं। वे बताती है कि ज्यादातर घर लौटने वाले परिवार अपने रिश्तेदारों से पैतृक घर और संपत्ति को लेकर झगड़ा कर रहे हैं।
    समाचार एजेंसी रॉयटर्स को यूपी के 2 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मई महीने की 1 से लेकर 20 तारीख के बीच पुलिस ने 80,000 से अधिक संपत्ति विवाद की शिकायतें दर्ज कीं। अप्रैल में 38,000 शिकायतें दर्ज की गई थीं। पुलिस का कहना है कि राज्य में जनवरी से लेकर मार्च के बीच घर के मालिकाना हक, व्यावसायिक संपत्ति और खेती की जमीन को लेकर 49,000 शिकायतें दर्ज की गई थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे इन मामलों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उसके मुताबिक ऐसे मामले और बढ़ेंगे, क्योंकि प्रवासियों का लौटना जारी है।

    Latest news Migrant Laborers National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज 16 जिला में मिला 165 संक्रमित मरीज, राज्यभर में आंकड़ा बढ़कर हुआ 1308
    Next Article झारखंड: सेल्स गर्ल की नौकरी कर रही है हैंडबॉल की नेशनल प्लेयर, सरकार से लगाई गुहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025
    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025
    देश

    ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव

    October 19, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.