Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नत राज्यभर के 64 डीएसपी पदाधिकारियों को सम्मानित किया है। मंगलवार की दोपहर केंद्रीय कार्यालय में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीपी अनुराग गुप्ता और रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मौजूद थे। सभी डीएसपी को शॉल और प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मान दिया गया। डीजीपी ने सभी डीएसपी को बधाई देते हुए कहा कि 64 डीएसपी का प्रमोशन हमारे लिए मील का पत्थर है। 30 से 35 वर्ष की सेवा करने के बाद दारोगा से इंस्पेक्टर होकर अब डीएसपी बने है। सभी पुलिस अधिकारी को अपने काम के प्रति संवदेनशील होना चाहिए। महिलाओं, बुजुर्गों, गरीब और बच्चे के प्रति किसी भी मामले में ध्यान देने की जरुरत है। सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इस मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, संयुक्त सचिव राकेश पांडे समेत कई एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
Also Read : जामताड़ा के छह श्रमिक तमिलनाडु से सकुशल बरामद, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Also Read : राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश
Also Read : बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
Also Read : सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…
Also Read : राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और हिंदी प्रेमियों का एक मंच पर होगा जुटान, कब और क्यों… जानें