Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 4:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11वीं वंदेभारत एक्सप्रेस को भोपाल से नयी दिल्ली के लिए दिखायी हरी झंडी
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11वीं वंदेभारत एक्सप्रेस को भोपाल से नयी दिल्ली के लिए दिखायी हरी झंडी

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

    इस रेलगाड़ी में 300 बच्चों का एक समूह यात्रा के लिए सवार था। श्री मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के विशेष रूप से सुसज्जित प्लेटफार्म पर उन बच्चों से बात की और गाड़ी चलने पर, उन्हें हाथ हिला कर विदा किया।

    बाद में उन्होंने वहां आयोजित एक जनसभा में इन बच्चों के उत्साह का वर्णन करते हुए कहा कि वंदेभारत रेल बदलते भारत के एक उत्साह और उमंग का प्रतीक है। यह इस मार्ग पर चलाई जा रही पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी है।

    प्रधानमंत्री के साथ स्टेशन पर केंद्रीय रेल और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव , मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, राज्य सरकार के कई मंत्री और जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने गाड़ी के प्रस्थान से पहले उसका अवलोकन भी किया।

    इससे पहले, श्री मोदी ने भोपाल में प्रात: 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में सम्मिलित हुए और वहां से करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

    रेल मंत्रालय का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने देश में यात्रियों के यात्रा-अनुभव को पुनर्भाषित कर दिया है। आज भोपाल से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई, यह वंदेभारत एक्सप्रेस गाड़ी ग्यारहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। इसे स्वदेशी स्तर पर डिजाइन किया गया है, जो उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनआईए ने पश्चिम बंगाल डेटोनेटर जब्ती मामले में दो को किया गिरफ्तार
    Next Article बिहार : पटना में बच्चे का सिर काटकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, भीड़ ने पीट-पीटकर मारा डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : हजारीबाग पुलिस ने चतरा में किया कुख्यात उत्तम यादव का एनका’उंटर

    September 20, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025

    पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 20, 2025

    रेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति

    September 20, 2025

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.