Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 6:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा षष्ठी पर किया बंगाल चुनाव का शंखनाद, पूजा की दी बधाई
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा षष्ठी पर किया बंगाल चुनाव का शंखनाद, पूजा की दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअली तरीके से दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में शामिल होकर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया। आज नवरात्र का छठा दिन है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में एक दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया, साथ ही बंगाल के लोगों से सीधे संवाद भी किया। बांग्ला भाषा में पीएम ने लोगों को पूजा की बधाई दी और इसी के साथ आत्मनिर्भर भारत में बंगाल के अहम रोल और केंद्र द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में बताया।

    अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी की नज़र बंगाल पर ही है। ऐसे में दुर्गा पूजा के बहाने पीएम मोदी ने चुनावी शंखनाद किया, इस कार्यक्रम के बाद आने वाले दिनों में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बंगाल के दौरे पर रहेंगे।

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके तहत बंगाल में विकास किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत से ही शोनार बांग्ला के सपने को पूरा किया जाना है और सरकार इसके लिए काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस दौरान केंद्र द्वारा बंगाल को पहुंचाए गए लाभ के बारे में बताया।

    पीएम मोदी बोले कि बंगाल में पीएम आवास के तहत 30 लाख घर बनाए जा चुके है, उज्ज्वला योजना में 90 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए, बंगाल में चार करोड़ बैंक खाते खोले गए. पीएम ने कहा कि कोलकाता में मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाई गई है।

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई बार बांग्ला भाषा में संवाद किया, साथ ही अंत में कहा कि अगर उनसे कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा से नारी शक्ति के संदेश को आगे बढ़ाया जाता है, भाजपा भी इसी मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    Latest news National news Online news PM modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी की डर से दुकानदार मोबाइल से भरा बैग ले जाता था साथ, चोरों को हुई खबर कर दिया साफ
    Next Article रांची: एसएसपी ने बालमित्र थाना का किया उद्घाटन, बच्चों की होगी काउंसलिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पुलिस ने दिखाया दम, एनकाउंटर में तीन कुख्यात नक्सली खत्म

    September 15, 2025
    देश

    राजनीतिक दलों पर नहीं लागू होगा महिला सुरक्षा कानून : SC

    September 15, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में पुलिस ने दिखाया दम, एनकाउंटर में तीन कुख्यात नक्सली खत्म

    September 15, 2025

    झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घाटशिला के दूरदराज़ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

    September 15, 2025

    राजनीतिक दलों पर नहीं लागू होगा महिला सुरक्षा कानून : SC

    September 15, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने डोरंडा मजार में की चादरपोशी, राज्य के लिए की खुशहाली की कामना

    September 15, 2025

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.