Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल पर 28 एसटी रिजर्व सीटों का प्रेशर, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगी हर सीट की प्लानिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल पर 28 एसटी रिजर्व सीटों का प्रेशर, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगी हर सीट की प्लानिंग

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2024Updated:July 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 5 आदिवासी सीटों से हारने के बाद भाजपा का प्रदेश नेतृत्व प्रेशर में है. केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधानसभा की सभी 28 आदिवासी सुरक्षित सीटों पर प्लानिंग करने और पूरी रणनीति के साथ चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है. साफ छवि और जनाधार वाले नेताओं को चुनाव में टिकट देने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने को कहा गया है. टिकट बंटवारे में लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव बाबूलाल मरांडी की अकेले चलने वाली नहीं है. हर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन में चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की सहमति जरूरी होगी. भाजपा के अंदर आदिवासी सुरक्षित हर सीट के संभावित प्रत्याशियों की चर्चा शुरू हो गई है.

    सभी प्रमुख आदिवासी नेताओं को सेफ सीट से उतारा जाएगा

    भाजपा अपने प्रमुख नेताओं को सेफ सीट पर उतारेगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां  से चुनाव लड़ सकते हैं. मुंडा इस सीट से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वहीं पूर्व मंत्री लुईस मरांडी इस बार लिट्टीपाड़ा से चुनाव लड़ सकती हैं. वे पिछला दो चुनाव दुमका से हार चुकी हैं. इसलिए इस बार उन्हें लिट्टीपाड़ा भेजकर दुमका से सांसद रहे सुनील सोरेन को दुमका में आजमाया जा सकता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोहरदगा से सांसद रहे सुदर्शन भगत को गुमला से चुनाव लड़ाये जाने की चर्चा है, जबकि लोहरदगा से लोकसभा चुनाव हारे समीर उरांव को बिशुनपुर विधानसभा से उतारा जा सकता है. सोरेन परिवार की बड़ी बहू या उनकी बेटी को जामा विधानसभा सीट से उतारने की चर्चा है, वहीं सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा जगरनाथपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हो सकती हैं.

    आदिवासी सुरक्षित 28 सीटों के संभावित प्रत्याशी

    विधानसभा सीट            संभावित प्रत्याशी

    बोरियो                   ताला मरांडी

    बरहेट                    सिमोन मालतो

    लिट्टीपाड़ा                लुईस मरांडी

    शिकारीपाड़ा                पारितोष सोरेन

    महेशपुर            मिस्त्री सोरेन

    दुमका                    सुनील सोरेन

    जामा                    सीता सोरेन

    घाटशिला                 लक्ष्मण टुड़ू

    पोटका                   मेनका सरदार

    सरायकेला                 गणेश महली

    चाईबासा                  जेबी तुबिद

    मझगांव                  भूपेंद्र

    जगन्नाथपुर               गीता कोड़ा

    मनोहरपुर                 गुरुचरण नायक

    चक्रधरपुर                 शशिभूषण सामड

    खरसावां                  अर्जुन मुंडा

    तमाड़                    आजसू

    तोरपा                    कोचे मुंडा

    खूंटी                     नीलकंठ सिंह मुंडा

    खिजरी                   रामकुमार पाहन

    मांडर                    गंगोत्री कुजूर

    सिसई                    अरुण उरांव

    गुमला                    सुदर्शन भगत

    बिशुनपुर                  समीर उरांव

    सिमडेगा                  विमला प्रधान

    कोलेबिरा                  सूजन जोजो

    लोहरदगा                 आजसू

    मनिका                   रघुपाल सिंह

    2019 में भाजपा को 9 एसटी सीटों का नुकसान

    2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आदिवासी सुरक्षित 28 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों पर कब्जा जमाया था. इन्हीं सीटों की बदौलत भाजपा प्रदेश में सत्ता में आई थी, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 9 सीटिंग सीटों पर चुनाव हार गई. भाजपा 2019 में सिर्फ खूंटी और तोरपा विधानसभा सीट जीत पाई, जबकि बोरियो, दुमका, घाटशिला, पोटका, खिजरी, मांडर, सिसई, गुमला, सिमडेगा में चुनाव हार गई.

    एसटी केंद्रीय नेतृत्व प्रेशर प्लानिंग बाबूलाल रिजर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद
    Next Article गिरिडीह में स्कूल वैन से टकराया मछली लदा वाहन, कई बच्चे घायल

    Related Posts

    चाईबासा

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    झारखंड

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025
    Latest Posts

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.